Kaimganj samachar कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 मई 2023
नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए अब तक आदर्श आचार संहिता लागू रही। जिसके कारण संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित नहीं हो सके । आचार संहिता समाप्त होते ही आज तहसील सभागार में पहला समाधान दिवस जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आयोजित समाधान दिवस में अपनी समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद लेकर 95 फरियादी मौके पर पहुंचे थे। इनमें से 14:का निस्तारण करा दिया गया। समाधान दिवस में पहुंचे थाना क्षेत्र नवाबगंज के गांव वीरपुर निवासी मनोज पुत्र रामऔतार ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसे कुछ दबंगों ने बिल्कुल झूठा आरोप लगाकर एक मामले में फंसाने का प्रयास किया है। पीड़ित का कहना है कि वह काफी गरीब और बेरोजगार व्यक्ति है। उसके पास मकान तक नहीं है। मेहनत मजदूरी करके तथा कुछ खेती-बाड़ी से अपने परिवार का गुजारा करता है और एक मकान जो एक कमरे का ही है किराए पर लेकर अपने परिवार सहित रहता है। ऐसी स्थिति के बावजूद भी उसे केस में झूठा फंसाया जा रहा है। इतना ही नहीं दिए गए पत्र में पीड़ित ने कहा है कि नवाबगंज के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा भी रिश्वत लेकर दूसरे पक्ष को चोटे ना होने के बावजूद भी उसकी फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बना कर दे दी गई। पीड़ित ने कहा कि मेरे खिलाफ जो गवाह रिपोर्ट में लिखाए गए हैं ।उनका भी कहना है कि उन्हे घटना की जानकारी नहीं है और न – हीं उनसे पूछ कर उन्हें गवाह बनाया गया है ।बे भी झूठी गवाही नहीं देना चाहते हैं। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है । वही कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अल्लाहपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र हवलदार ने मकान पर हो रहे जबरिया कब्जा को रोकने, शमशाबाद थाना व कस्बा के मोहल्ला गोदाम निवासी सैयद जफर अली नकवी ने अपने पैतृक कब्रिस्तान पर हो रहे अवैध कब्जे को रोकने तथा ग्राम अरियारा की सुरजा देवी पत्नी बद्री प्रसाद ने विद्युत विभाग द्वारा उसका विद्युत मीटर जो उसके नाम आवंटित है। दूसरी जगह लगाने की शिकायत करते हुए विद्युत मीटर बदलवाने की मांग की है। समाधान दिवस में लेखपाल के कारनामे की पोल खोलते हुए विजेंद्र कुमार पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम गठवाया ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पिता अचरा कॉलेज में क्लर्क थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। माताजी के भरण-पोषण के लिए पेंशन हेतु आवेदन किया था। जिसके सत्यापन की फाइल तहसील के माध्यम से लेखपाल के पास पहुंची। सत्यापन के नाम पर लेखपाल ने धीरे-धीरे करके उससे 1,00,000रु० रिश्वत ले ली। लेकिन आज तक सत्यापन रिपोर्ट लगाकर नहीं भेजी । जिससे उसकी विधवा मां तथा परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस तरह आज आयोजित समाधान दिवस में वैसे तो अपेक्षाकृत भीड़ फरियादियों की कम थी। लेकिन जो थी उनमें ज्यादातर लेखपालों विद्युत विभाग या फिर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों के ही पीड़ित फरियादी ज्यादा नजर आ रहे थे। समाधान दिवस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के अतिरिक्त तहसीलदार कर्मवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम सहित लगभग सभी विभागों के अधिकांश कर्मचारी तथा अधिकारी मौजूद रहे।- 14 समस्याओं के निस्तारण के उपरांत शेष आवेदन पत्रों को मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्थलीय निरीक्षण के बाद पारदर्शी ढंग से समाधान कराने का निर्देश दे सौंप दिए। ऐसा ही हर बार होता है। लेकिन पारदर्शिता के अभाव में, साथ ही कुछ अन्य कारणों के चलते फरियादियों की समस्याएं सुलझने का नाम नहीं ले रही है । यही कारण है कि हर एक अगले आयोजित होने वाले समाधान दिवस में पीड़ित फरियादी अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के चक्कर बड़ी उम्मीद के साथ लगाने के लिए आते ही रहते हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct