Kaimganj news,बाहर से किसानों द्वारा लाए जाने वाले तंबाकू भरे ट्रैक्टरों को मंडी समिति द्वारा रोकने पर व्यापारी नेताओं ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए ऐसा ना करने की दी चेतावनी

Picsart 23 05 22 15 41 59 721

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 22 मई 2023
आज नवीन मंडी समिति स्थित सभागार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें मंडी समिति द्वारा किसानों के द्वारा लाए जाने वाली तंबाकू के ट्रैक्टरों को रोकने पर आपत्ति जताई गई।
जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा ने कहा कि यदि किसान तंबाकू बेचने नगर में नहीं लाएगा तो सरकार को राजस्व कैसे मिलेगा। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवबालक शर्मा ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान देश का अन्नदाता है। यदि किसानों को परेशान किया गया तो देश का भला कैसे होगा। सभी लोगों ने एकराय से कहा कि कायमगंज से बाहर जाने वाले माल को चेक किया जाए । अंदर आने वाले को नहीं।वहीं मंडी समिति में सफाई व्यवस्था एवं खराब हैंडपंप सही कराने की भी मांग की गई तथा वाटर कूलर गर्मियों में खराब पड़े हैं। उनको भी जल्द से जल्द सही कराने की मांग की गई,। नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि जीएसटी के अधिकारियों से बात हो गई है। जनरल सर्वे नहीं होंगे। जिन लोगों ने अपने कर्मचारियों के नाम पर अथवा फर्जी जीएसटी नंबर ले रखे हैं तथा वह गलत आईटीसी ले रहे हैं। उनके खिलाफ ही जांच होगी। यदि किसी सही व्यापारी को परेशान किया गया तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर व्यापारियों का साथ देगा।, नगर पालिका परिषद कायमगंज के सभी निर्वाचित सभासदों के सम्मान की प्रक्रिया में आज 15 सभासदों का माला पहना, शाल उड़ा कर, एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।तथा सभी नव निर्वाचित सभासदों को बधाई दी गई। उनसे अपेक्षा की गई कि वह अपने नगर एवं अपने अपने वार्डो में जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करें। एवं नगर पालिका को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ नगर पालिका बनाने में पालिका अध्यक्ष को सही कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करें । बैठक में कहा गया कि सभासद अपना महत्व समझे, गलत काम में भागीदारी ना करें। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सम्मानित किए गए सभासदों में गीता देवी, मो,मसूद अली खान, उत्तम कुमार, रामकिशोर यादव उर्फ झगडू भैया, लक्ष्मी यादव, किशन कुमार, रामप्रकाश बाथम, गौरव माहौर, मो० अल्ताफ सकील,पूनम के पति अवनीश पाल, मो हाशिम, मो राहत अली, दीपक शुक्ला जो पत्नी सहित पांच बार निर्वाचित हो चुके हैं,। शशि देवी पत्नी शेष नाथ, को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपस्थित पदाधिकारियों में विधानसभा अध्यक्ष शिवबालक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनोद गंगवार, नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्रवण कौशल का माला पहनाकर स्वागत किया गया।, अन्य पदाधिकारियों में जिला युवा जिला अध्यक्ष रोहित गुप्ता, संजीव गुप्ता , विजय गुप्ता युवा जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक माहेश्वरी युवा नगर अध्यक्ष मयंक दुबे ,नगर उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष महेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष राकेश राठौर, किराना कमेटी के अध्यक्ष जय किशन गुप्ता, पंकज अग्रवाल, आलोक गुप्ता, अनिल शाक्य महेंद्र शाक्य, महिला कमेटी की जिला महामंत्री उर्मिला सिंह, महिला कमेटी की नगर अध्यक्ष अनीता गंगवार, सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे । लालजी वर्मा का विशेष तौर से माला पहनाकर स्वागत किया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes