KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में चीनी मिल के पास रेलवे लाइन से दक्षिण ओर तथा नहर के बीच काशीराम कॉलोनी स्थित है।
यहां के निवासी प्रवीण जैन पुत्र हरिश्चंद्र ने उप जिला अधिकारी कायमगंज अतुल कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंप कर कहा है कि साहब रात के समय अराजक तत्वों ने कॉलोनी के आवासों में रहना दूबर कर दिया है । उनका कहना है कि जब हम कॉलोनी निवासी दिनभर की मेहनत से थके हारे रात को सोते हैं । उस समय अक्सर आए दिन अराजकतत्व कॉलोनी में घुस आते हैं और बे ईंट पत्थर फेंक कर उत्पाद मचाते हैं ।
उनके द्वारा फेंकें गए ईंट पत्थरों से कॉलोनी के आवासों में लगी खिड़कियां तथा दरवाजों को तो नुकसान होता ही है । वहीं खिड़कियों पर लगे शीशे टूटते हैं , और अंदर कमरों में सो रहे लोगों के ऊपर गिरकर चोट पहुंचाते हैं । ऐसा अक्सर होता है, जब सब लोग मिलकर शोर मचाते हैं तो भी यह अराजक तत्व अपनी गुंडागर्दी से बाज नहीं आते हैं । रात को आराम की नींद सोना दुश्वार हो गया है । वहीं सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो रहा है । उसका कहना था कि अब तक इनके द्वारा कॉलोनी के कई आवासों के शीशे ईंट पत्थर मारकर तोड़े जा चुके हैं । आए दिन होने वाली इस अराजकता से काशीराम कॉलोनी निवासी काफी भयभीत एवं परेशान हैं । कॉलोनी निवासियों ने इस अराजकता को रोकने के लिए अराजक तत्वों के विरुद्ध शीघ्र समय रहते आवश्यक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान





FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हिंदू विराट सम्मेलन में एकजुटता पर जोर समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद । नगर के जटवारा रोड स्थित सीपी गेस्ट हाउस में आयोजित[...]
Feb
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow Uttar Pradesh newsसीएम ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्याएँ,अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर निरंतर करें कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री
Lucknow Uttar Pradesh news *एक-एक कर सभी प्रार्थियों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समस्याओं के[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS होटल मालिक तथा खाना खाने पहुंचे ग्राहकों के बीच हुई मारपीट में होटल मालिक सहित आठ लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS – विवाद की वजह नॉन वेजिटेरियन खाना दोबारा मांगने पर शुरू हुआ था[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधुनिक सुविधाओं से युक्त पितौरा शीत गृह का फीता काट किया लुईस खुर्शीद व उनके बेटे ने उद्घाटन
KAIMGANJ NEWS – खुद के प्रबंधन वाले कोल्ड स्टोरेज में किसानों को आवश्यक सभी सुविधाएँ[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS काशीराम कॉलोनी निवासियों ने की रात में पत्थर फेंकने की शिकायत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में चीनी मिल के पास रेलवे लाइन[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS देहरादून-हरिद्वार के तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण से लौटे 57 छात्र, आईआईआरएस में वैज्ञानिकों से सीखा बारीकियों को
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। फर्रुखाबाद नगर के सीपी विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं ने देहरादून और हरिद्वार[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू कारोबारी को मारपीट कर दी जानमाल की धमकी – रिपोर्ट दर्ज
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद नगर के मोहल्ला कलाखेल में एक तंबाकू कारोबारी को उसी[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेमौसम हुई बारिश से आलू व अन्य फसलों को भारी नुकसान
KAIMGANJ NEWS – वर्षा के कारण रफ्तार थमीं, बढ़ी सर्दी से ग्रामीण तथा पशु पक्षी[...]
Jan