KAIMGANJ NEWS देहरादून-हरिद्वार के तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण से लौटे 57 छात्र, आईआईआरएस में वैज्ञानिकों से सीखा बारीकियों को

IMG 20260130 WA0340

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। फर्रुखाबाद
नगर के सीपी विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं ने देहरादून और हरिद्वार के तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के दौरान विज्ञान और तकनीक की दुनिया को करीब से देखा। शुक्रवार शाम को वापस लौटे छात्रों के चेहरों पर इसरो की कार्यप्रणाली जानने का उत्साह साफ झलक रहा था।
भ्रमण का मुख्य केंद्र इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) की सहयोगी इकाई आईआईआरएस (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग) रहा।

Picsart 26 01 25 14 02 31 149

यहाँ कक्षा 8, 9 और 11 के 57 छात्र-छात्राओं ने न केवल संस्थान का भ्रमण किया, बल्कि उच्च पदस्थ वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ सीधा संवाद भी किया। छात्रों ने रिमोट सेंसिंग की बारीकियों और देश के अंतरिक्ष अभियानों को समझने की कोशिश की।

Picsart 26 01 27 13 56 52 897

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ ऐसे उच्च संस्थानों का अनुभव संजीवनी का कार्य करता है। यह दल बीते 28 जनवरी को विद्यालय की निदेशक मिथिलेश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य आरके बाजपेई की ओर से रवाना हुआ था। इस दल में शिक्षक विनय प्रताप सिंह, दीपांशी गंगवार, आशीष त्रिवेदी एवं संजीव दीक्षित शामिल रहे। पूरे टूर का सफल संचालन उप-प्रधानाचार्य दीपक जैना की देखरेख में संपन्न हुआ।
“हमारा उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है। यात्रा और देशाटन से जो अनुभव मिलता है, वह जीवनभर काम आता है। सफल भ्रमण के बाद विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल, निदेशक मिथिलेश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य ने पूरी टीम और उप-प्रधानाचार्य दीपक जैना को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes