kaimganj news रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील इकाई के अध्यक्ष सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली अपने पद की शपथ

Picsart 23 05 15 18 03 42 408

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 15 मई 2023
रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील कायमगंज इकाई का आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने तहसील सभागार में पहुंचकर शपथ ली। इस दौरान बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव ने कहा की पहली प्राथमिकता अधिवक्ताओं के हित की होगी। नए चेंबर का निर्माण कराया जाएगा एवं गरीब असहाय लोगों की रेवन्यू बार एसोसियेशन हर तरीके से मदद करेगी।
बताते चलें 29 अप्रैल को रेवन्यु बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। जिसमें अलग-अलग पदों पर नवनिर्वाचित पदाधिकारी चुने गए थे। रेवन्यू बार एसोसियेशन के अध्यक्ष पद पर विशेश्वर दयाल यादव एवं महासचिव अवनीश कुमार गंगवार चुने गए। आज तहसील सभागार में एल्डर कमेटी द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। आयोजित समारोह मैं नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को उनके पद की शपथ ग्रहण कराई गई । एल्डर कमेटी के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद गंगवार ने अध्यक्ष एवं महासचिव को शपथ दिलाई ।वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश अग्रवाल ने कमेटी के अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम अवसर पर भारी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे। विशेश्वर दयाल यादव ने बोलते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के हित में काम किया जाएगा। वही गरीब असहाय लोगों की बार एसोसिएशन मदद करेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द नए चेंबर का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए वर्तमान में विधायक डॉ सुरभि गंगवार को अवगत कराया जा चुका है। इस दौरान अधिवक्ताओं में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र आर्य, मध्यम उपाध्यक्ष माधव शुक्ला,, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासन अनोखेलाल शाक्य, संयुक्त सचिव पुस्तकालय विमल कुमार, संयुक्त सचिव प्रकाशन अवधेश कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण चंद्र बाथम, रविंद्र कुमार शाक्य, रामपाल सिंह, राम नरेश शर्मा विनीत कुमार सक्सेना, संजय कुमार भास्कर तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में अनिल कुमार, दीपक कुमार ,मनीष कुमार, मोहम्मद उमैर खान, रोहित कुमार, कुमारी विनीता सहित तमाम अधिवक्ता गण मौजूद रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा०सुरभि गंगवार एवं विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes