Kaimganj samachar कायमगंज / फर्रुखाबाद 15 मई 2023
जिले में शिक्षण कार्य प्रतिपादित करने हेतु अग्रणी शिक्षण संस्थान सी. पी. विद्या निकेतन में आई.सी.एस.ई (कक्षा 10) एवं आई.एस.सी (कक्षा 12) का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ एवं इसमें कक्षा 10 के 282 एवं कक्षा 12 के 335 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, कक्षा 12 के अंचित गंगवार प्रथम, सैयद ताबिंदा शाह द्वितीय, सगंम मिश्र तृतीय, गौरांगी अग्रवाल चतुर्थ, रतन गुप्त पंचम स्थान पर रहें, कुल 33 छात्र 85% से उपर रहे, 90% में 12 छात्र-छात्राएं थे कक्षा 10 में तमन्ना पांडे 97.80% के साथ प्रथम स्थान, सैयद मूसब शाह द्वितीय, जैद तृतीय, राघव दुबे चतुर्थ,अक्षत मिश्र पंचम स्थान पर रहें, कुल 51 छात्र 85% से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए एवं 30 छात्र-छात्राएं 90% से अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण हुए इस सुअवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति से प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल, निदेशक डॉ मिथलेश अग्रवाल, सी.पी शिक्षण संस्थान समूह के अध्यक्ष एल.एन. अग्रवाल, शकुन्तला देवी महाविघालय की निदेशिका श्रीमती मोनिका अग्रवाल, समिति के सदस्य जय कुमार अग्रवाल, श्रीमती रितु अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल ने समस्त मेधावी छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर शुभाषीश प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं कहा कि नियमित एवं कठिन परिश्रम सदैव फलदायी होता है। छात्र-छात्राओं की मेहनत एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य की देख रेख में हुए सतत अध्यापन अध्ययन के ही फलस्वरुप यह सुखद परिणाम आज आया है। उन्होने प्रधानाचार्य सहित शिक्षण से जुडे समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को साधुवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार बाजपेयी ने कहा कि इस अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम के पीछे विद्यालय प्रबंध समिति का ऐतिहासिक निर्देशन एवं सहयोग भी प्राप्त हुआ जिसके बिना इस परिणाम की कल्पना भी शायद न की जा पाती। उन्होने कहा कि इस परिणाम का श्रेय समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता हैं ।जिन्होने कक्षा 10 एवं 12 का साल भर सतत शिक्षण एंव मूल्यांकन कार्य किया है उन्होंने यह भी कहा इस परिणाम के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को श्रेय दिया जाता है इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना, एस, के बाजपेयी, पकंज शुक्ल, हरीश पचौरी, गोविन्द गुप्त, अनुज गंगवार, सुधीर प्रताप, अखिलेन्द्र दुवे, अवनीश चौहान, संजीव दुवे, विकास चौधरी,एम. आर ग्वाल, रजत अग्रवाल, अनुज मिश्र, कुशल सक्सेना, कुलदीप सिंह, आलोक दीक्षित, मुफीद शाह, वेद प्रकाश सचान, अमरेश यादव, भानु प्रताप यादव, अतुल मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug