kaimganj news भव्यता पूर्ण रूप से मातृ दिवस का आयोजन कर किए गए मेधावी छात्र सम्मानित

Picsart 23 05 15 20 19 20 228

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 15 मई 2023

आज सी०पी० विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज के प्रांगण में मातृ दिवस का भव्य आयोजन बड़े हर्ष उल्लास तथा रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ| इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी तथा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त,अनुष्का सक्सेना 95.20%, सातवां स्थान अंशिका चौहान 94%, नवम स्थान आकृति गंगवार 93.60% तथा हाई स्कूल में चतुर्थ स्थान उत्कर्ष 95.7, 8वां स्थान अश्विनी शर्मा व प्रिया दोनो 93.50% व नवम स्थान ऋतिक गंगवार 93.33% करने वाले विद्यार्थी को प्रमाण पत्र देकर तथा उनकी माताओं को अंगवस्त्र व फूल मालाओं से विद्यालय की निदेशिका डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल के द्वारा सम्मानित किया गया। निदेशिका ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के सभी छात्रों में उर्जा का संचार किया तथा सभी विद्यार्थियों को इसी प्रकार आगे बढ़ने तथा अपने चरित्र का विकास करने के लिए प्रेरित किया। सी०पी० विद्या निकेतन के विद्यार्थी यहां से निकल कर देश विदेश में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चन्द्र तिवारी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने अध्ययन के साथ- साथ अपने चरित्र का भी संपूर्ण विकास करें । सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय में सभी की मातृतुल्य आदरणीय निदेशिका महोदया को भी स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप- प्रधानाचार्य डॉ० मनोज तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, डॉ० विजय बाबू गुप्ता व सभी अध्यापक, अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes