Kaimganj news अलग-अलग स्थानों पर 3 युवाओं ने खाया जहर- हालत गंभीर

Picsart 23 05 15 20 26 51 075

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 15 मई 2023

अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों ने जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम अतुर नगला मजरा अहमद गंज निवासी गंगाराम के 20 वर्षीय पुत्र नंदलाल ने आज शाम के समय किसी बात से नाराज होकर खेतों में छिड़काव के लिए लाई गई जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उसे कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वही थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी राम अवतार के 40 वर्षीय पुत्र हरिश्चंद्र का विवाद अपनी पत्नी से हो गया। जिससे नाराज होकर उसने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। थाना कंपिल के ही शिशुपाल के 32 वर्षीय पुत्र कालेंद्र ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खाया ।हालत बिगड़ने पर दोनों को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के बाद प्राथमिक उपचार देकर नंदलाल एवं हरीश चंद्र को लोहिया अस्पताल फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि दोनों की हालत स्थिर बनी हुई थी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes