KAIMGANJ NEWS – समापन अवसर पर वितरित किए गये प्रमाण पत्र
कायमगंज / फर्रुखाबाद
बीआरसी पर सोशल प्रोजेक्ट ऑफ इक्विटी के अंतर्गत आयोजित पावर एंजेल के दो दिवसीय प्रशिक्षण का विधिवत समापन हो गया। कार्यशाला के दूसरे दिन शिक्षिकाओं और पावर एंजल्स को नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक रहने के गुर सिखाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जनपद नोडल भारती मिश्रा ने मीना मंच के गठन, बैठकों के एजेंडे और इसकी कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नगर क्षेत्र की नोडल सुनीता चौहान ने अरमान मॉड्यूल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को अभिभावकों के साथ सत्र आयोजित करना अनिवार्य है। मोहम्मदाबाद की नोडल पूनम ओझा ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित छह अलग-अलग कॉमिक्स बुक्स के बारे में बताया। वहीं, नवाबगंज की नोडल साधना सिंह ने साप्ताहिक टूल-10 भरने का व्यावहारिक अभ्यास कराया। प्रशिक्षण के दौरान नैना की जंग और मीना मंच की कहानियों के माध्यम से यह दिखाया गया कि समुदाय की समस्याओं को पहचान कर उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है।
मास्टर ट्रेनर्स ने एक लघु नाटिका के माध्यम से प्रदर्शित किया कि विद्यालय स्तर पर पावर एंजेल प्रगति के पंख पुस्तिका का प्रभावी उपयोग कैसे कर सकती हैं। समापन पर बीईओ ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर कल्पना यादव, रंजन गंगवार, राहुल कुमार, श्वेता गंगवार, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, पवन कुमार, टीकम सिंह, रेचन कटियार, यशोधरा कुमारी और राजकुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS संदिग्ध हालात में मिले दो युवक, एक की मौत—दूसरा गंभीर
KAIMGANJ NEWS – नगला कुम्हारी के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिले; शराब के[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वैवाहिक वर्षगांठ पर स्कूली बच्चों को साइकिलें बाँटकर की अनुकरणीय परंपरा पेश
KAIMGANJ NEWS – स्कूल परिसर में उत्साहित माहौल के बीच बच्चों की खुशी बनीं कार्यक्रम[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बाइक और कार के आमने सामने टकराने से चार लोग गंभीर घायल
KAIMGANJ NEWS – घटना स्थल से108 व 102 एंबुलेंस से घायल लाए गए सीएचसी ,[...]
Feb
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow Uttar Pradesh news 3.26 करोड़ वोटर्स की संदिग्धता पर सुधार एवं कार्रवाही हेतु चुनाव आयोग ने जारी किए नोटिस -6 मार्च तक का दिया मौका
Lucknow Uttar Pradesh news – संदिग्ध वोटर्स मामले में पिता-पुत्र की उम्र में कम अंतर,[...]
Feb
AGRA NEWS
Agra news खुद को फर्जी ढंग से मृतक सावित करने वाला आखिर आ गया कानूनी शिकंजे में
Agra news -12 साल बाद स्कूटी चलाता जिंदा पकड़ा गया – जाल साज ने फर्जी[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिव्यांग ने अपने डिब्बे से दो पीआरडी जवानों पर रुपये निकालने की भावुक अंदाज में शिकायत कर बताई अपनी वेवश व्यथा
KAIMGANJ NEWS -पुलिस क्षेत्राधिकार ने दिव्यांग को आश्वस्त कर दिया जांच का आदेश कायमगंज /फर्रुखाबाद[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS देव स्थल पर कब्जा व एसआईआर सहित समाधान दिवस में की गई 95 शिकायतों में से10 का कराया गया निस्तारण
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद तहसील में आज उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पावर एंजेल प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने सीखे सामाजिक व्यवधानों से सजग रहने के गुर
KAIMGANJ NEWS – समापन अवसर पर वितरित किए गये प्रमाण पत्र कायमगंज / फर्रुखाबाद बीआरसी[...]
Feb