KAIMGANJ NEWS देव स्थल पर कब्जा व एसआईआर सहित समाधान दिवस में की गई 95 शिकायतों में से10 का कराया गया निस्तारण

IMG 20260207 120239

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
तहसील में आज उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि ने भी फरियादियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 95 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से महज 10 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।

Picsart 26 01 27 13 56 52 897

फरियादियों में पसियापुर गांव निवासी रामवीर ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों ने सार्वजनिक देव स्थल पर अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने आस्था के केंद्र को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। वहीं, उत्माननगर के अहिवरन सिंह ने जल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि रसीदपुर की टंकी से पूरे गांव में कनेक्शन हो गए, लेकिन उनके घर को वंचित रखा गया है। इस पर एसडीएम ने जल निगम को तत्काल जांच के आदेश दिए। उलियापुर गांव की सुनीता, प्रियंका, गीता और श्वेता ने सामूहिक रूप से शिकायत की कि बीएलओ द्वारा उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। अब दोबारा वोट बनवाने के लिए चक्कर कटवाए जा रहे हैं। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय सीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल एक पक्ष को न सुनें, बल्कि आरोपी पक्ष से भी बात करें ताकि निस्तारण न्यायोचित हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक ही मामले की शिकायत दोबारा आई, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes