KAIMGANJ NEWS दिव्यांग ने अपने डिब्बे से दो पीआरडी जवानों पर रुपये निकालने की भावुक अंदाज में शिकायत कर बताई अपनी वेवश व्यथा

IMG 20260207 WA03501

KAIMGANJ NEWS -पुलिस क्षेत्राधिकार ने दिव्यांग को आश्वस्त कर दिया जांच का आदेश
कायमगंज /फर्रुखाबाद
तहसील परिसर में आज जब एसडीएम आदि अधिकारी जन समस्याएं सुन रहे थे। उसी समय दोनों पैरों से लाचार एक दिव्यांग घसिटता हुआ हाथ में शिकायती पत्र लेकर अधिकारियों के पास पहुंचा और बेबस दिव्यांग भावुक होकर न्याय की गुहार लगाने लगा। उसकी भावुक अपील तथा शारीरिक स्थिति देखकर अधिकारी एवं मौके पर मौजूद सभी लोग दंग रह गए ।

Picsart 26 01 27 13 56 52 897

बता दें कि जिला एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र स्थित गॉव खेतूपुरा निवासी उमेश चंद्र दोनों पैरों से दिव्यांग है। उसने पीआरडी के दो जवानों पर चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित उमेश चंद्र का कहना है वह अपनी आजीविका चलाने के लिए इधर-उधर मांगकर गुजारा करता है। वह कंपिल क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में एक साइकिल पंचर की दुकान पर रात बिताता है। पीड़ित ने बताया कि उसके पास एक डिब्बा था, जिसमें उसने पाई-पाई जोड़कर 10,200 रुपये और कुछ रेजगारी रखे थे। उमेश का आरोप है कि जहां वह सोता है, वहीं पीआरडी के दो जवान भी रुकते हैं। मौका पाकर उन्होंने डिब्बे से सारे नोट निकाल लिए और केवल रेजगारी छोड़ दी। जब बेबस उमेश ने तहसील में एसडीएम अतुल कुमार सिंह के समक्ष फ़रियाद की, और अपनी व्यथा सुनाते हुए उमेश भावुक हो गया तो मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने तत्काल पीड़ित का प्रार्थना पत्र लिया। उन्होंने दिव्यांग को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त कर कहा कि तुम्हारे मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धरती बचाने का संकल्प: किरन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS चार्ट, कविता, फैंसी ड्रेस और रोल प्ले से गूंजा विद्यालय परिसर, समर कैंप[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes