कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 अक्टूबर 2022 आज सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों में टीमें भेजकर छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य टीम द्वारा विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक परिषदीय विद्यालय मदारपुर स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण – किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज की स्वास्थ्य टीम के सदस्य डॉ संदीप सिंह एवं डॉ रेशू सिंह द्वारा108 बच्चों का परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने बच्चों के आंख,कान,नाक, दांत,चेक किए। इस अवसर पर टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का वजन कर कुपोषित बच्चों के साथ, पांच बच्चों की दृष्टि दोष,एक दर्जन बच्चों के दांतों की समस्या,दो दर्जन बच्चों में जुकाम-बुखार, खांसी, पेट दर्द के की समस्या मिली। परीक्षण शिविर में आवश्यक दवाइयों का वितरण करते हुए रोग पीड़ित छात्र छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर संबंधित रोग का विधिवत पूरे समय उपचार कराने की सलाह दी गई । कार्यक्रम समापन अवसर पर स्कूली बच्चों को फल वितरित किए गए। स्वास्थ्य परीक्षण के समय विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ सहित ,योगेन्द्र कुमार, आकाश पाल,मेमवती, कामिनी, विद्या, आशा, उमा,रामदेवी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct