– मृतक अपने पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गया था लौटकर घर वापस नहीं आया
कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 अक्टूबर 20-22
बीती शाम थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम रशीदाबाद तिवारियान निवासी रिटायर्ड फौजी की निर्मम हत्या कर शव सूखे नाले में फेंका दिया । फौजी के गले एवं शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दे रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय फतेहगढ़ भिजवा दिया और इसके तुरंत बाद पुलिस हत्या कांड की जांच पड़ताल कर पता लगाने में जुट गई है ।
थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम रशीदाबाद तिवारियान निवासी अहलकारसिंह पुत्र मंझेलाल उम्र लगभग 65 वर्ष बीते दिवस सुबह 11 बजे जानवरों के लिए पड़ोसी गांव यहियापुर क्षेत्र में स्थित अपने खेत से चारा लेने गया हुआ था। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा ।तब परिजनों ने उनकी खोजबीन की ।शाम लगभग 5:00 बजे खेत के कुछ दूरी पर स्थित सूखे नाले में शव पड़ा होने की परिजनों को सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजन का रो- रो कर बुरा हाल था। बताया गया कि अहंकार सिंह का बेटा मुकेश दिल्ली में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता है। करवा चौथ पर वह अपने घर आया था। इसके बाद अभी परसों ही वह वापस दिल्ली लौट गया। पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि जानवरों के लिए चारा लेने के लिए वह अपने खेत पर गए थे। एक गट्ठा चारा घर लाने के बाद वापस दूसरा गट्ठा लेने जा रहे थे। तब मैंने उनसे खाना खाकर जाने की बात कही । पर वह नहीं रुके और चारे का दूसरा गट्ठा लेने के लिए खेत पर ही चले गए थे। मृतक के परिजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश एवं विवाद नहीं था। घटनास्थल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वहां पर उनके साथ हाथापाई हुई हो, क्योंकि मृतक का अंगोछा तथा चप्पल खेत में ही पडे हुए मिले। बरहाल थाना पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर , पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भिजवा दिया है।
इनसेट:-
बताते चलें कि अहलकारसिंह रिटायर फौजी थे।अभी लगभग 3 माह पूर्व कायमगंज बैंक से 40हजार रु० निकाल कर घर जा रहे थे। उसी समय रास्ते में बदमाशों ने उनके साथ लूट पाट को अंजाम देकर रुपए छीन लिए थे। इस मामले में पुलिस ने अभी कुछ दिन पूर्व ही लुटेरों को जेल भेजा है। घटना के बाद से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है । वही पूरे क्षेत्र में दहशत युक्त सनसनी व्याप्त हो गई है। पूरे गांव के साथ ही पड़ोसी गांव में भी इस घटना से लोग काफी आहत दिखाई दे रहे हैं।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct