मोहम्मदाबाद / फर्रुखाबाद 17 अक्टूबर 2022
यह सच भी है और हमेशा से यही कहा भी जा रहा है कि बाल और वृद्ध दोनों को सहारे की जरूरत होती है। क्योंकि मनुष्य के जीवन का यही कालखंड ऐसा होता है। जब उसे सबसे अधिक अपनों के स्नेह और अपनापन वाले व्यवहार से ही खुशी मिलती है। लेकिन बदलते जमाने की रफ्तार मे पड़ कर अब पारिवारिक ताना-बाना भी बिखरता जा रहा है । शायद इसीलिए यदि अपवादों को छोड़ दिया जाए ,तो अधिकांश बुजुर्ग अपनों की ही, और उनमें भी उनकी जिन्हें बचपन में अपना सहारा देकर हर तरह से पालन पोषण कर के बड़ा किया। लेकिन वही जब पारिवारिक कलह और एकांकी जीवन जैसी परिस्थितियों में पड़कर बृध्दजनों ,जिन्होंने अपना पूरा जीवन, जिसके लिए लगा दिया। उसी ममता और त्याग की मूर्ति को घर से निकाल कर बाहर कर देते हैं। ऐसे ही लोग अपने घर के बुजुर्गों को जिनमें माता -पिता ,दादा- दादी जैसे महान लोग होते हैं। उन्हें परिवार से दूर ले जाकर वृद्धा आश्रम में छोड़ आते हैं। ऐसे लोगों को वहां भी अपने बेटे बेटियों तथा पोते पोतियो की याद जीवन की आखरी सांस तक आती रहती है । किंतु शारीरिक क्षमता न होने के कारण बे नीरस जीवन जीने को मजबूर होते हैं । ऐसे ही वृद्धजनों को अपनापन महसूस कराने के लिए आज साहसी बालिका संस्था कायमगंज द्वारा वृद्धाश्रम मोहम्दाबाद में दीपावली का पर्व वृद्ध आश्रमवासियों के साथ हिल मिलकर पूरे अपनेपन का भाव दर्शाते हुए मनाया गया। इस वृद्धाश्रम में रहने वाले 50 बुजुर्गों , जिसमें 35 पुरुष और 15 महिलाएं है। सभी को शाल और मिठाई , मोमबत्ती माचिस दी गई। सभी के साथ बालिका संस्था की सदस्यों ने अनार, फुलझड़ी, पटाके आदि चला कर उनका भरपूर मनोरंजन कराते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। जिस समय यह कार्यक्रम चल रहा था। उस समय, इसमें शामिल सभी बुजुर्ग काफी खुश नजर आ रहे थे । ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों यह सब अपने परिवार के बच्चों तथा युवाओं के साथ ही मिलकर वास्तव में दीपावली का जश्न अपने घर पर ही मना रहे हो। बुजुर्गों के साथ जश्ने दीपावली अवसर पर संस्था की खुशबू , शिल्की , अंकुर, प्रियंका , मंजू मिश्रा, सौम्या , चिराग, संजना, गरिमा,निकिता, अंजू, गरिमा, कशिश, चांदनी, छविराम, बबलू आज आज आज संस्था की सदस्यगण शामिल रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug