कायमगंज / फर्रुखाबाद कायमगंज 20 अगस्त 2022
आज जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए कायमगंज तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरुन मौली की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें आई 94 शिकायतों में से 14 समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराते हुए सीडीओ ने शेष 80 शिकायती पत्र संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्थलीय निरीक्षण के उपरांत पारदर्शिता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दें सौंप दिए। आयोजित समाधान दिवस में खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज तथा कायमगंज के न पहुंचने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी । आयोजित समाधान दिवस में कई बार की शिकायत आने के बाद जांच में पाया गया कि विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय लखनपुर में कार्यरत शिक्षक हरेंद्र लगातार अनुपस्थित रहते हैं । इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षक के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए जवाब तलब किया है। समाधान दिवस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन( हरपालपुर गुट)के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन शिकायत के तौर पर सौंपकर कहा कि आवारा पशु मेहनतकश अन्नदाता की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान हेतु हर ग्राम पंचायतों में टीन सैट की व्यवस्था कर इन आवारा पशुओं को उसमें रखवाया जाए। वहीं उन्होंने किसानों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए किसानों को कर्ज मुक्त करने की योजना बनाने तथा उसे क्रियान्वित करने की बात कहते हुए कहा है कि इस वर्ष जनपद फर्रुखाबाद में वर्षा नहीं हो रही है । खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं। ऐसी स्थिति में जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाना चाहिए। किसान नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में राशन दुकानों से केवल चावल वितरण किए जाने की शिकायत करते हुए कहा है कि पिछले कई महीनों से उपभोक्ताओं को गेहूं उपलब्ध नहीं कराया गया है। राशन वितरण की सही एवं सुचारु ढंग से व्यवस्था की जानी चाहिए। आयोजित समाधान दिवस अवसर पर कायमगंज नगर के मोहल्ला सधवाड़ा की एक महिला पहुंची। उसने बताया कि वह पति की मौत के बाद मृतक आश्रित के रूप में नियुक्त हुई है । उसका कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण उसे पिछले 1 साल से आज तक वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। आर्थिक तंगी के कारण अब तो उसके बच्चे भूख से तड़पने लगे हैं ।महिला ने कहा कि ऐसी स्थिति में वह मजबूर होकर अपने बच्चों के सहित आत्महत्या करने को बाध्य होती जा रही है ।समाधान दिवस में आई मुख्य विकास अधिकारी अरुण मौली ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कायमगंज नगर क्षेत्र के जिन स्कूलों के भवन पुराने तथा र्जीण-र्शीण है। उनकी जांच कराने के बाद भवन निर्माण की व्यवस्था हेतु धन मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। समाधान दिवस में एसडीएम संजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम संबंधित थानों के थानाध्यक्ष तथा अन्य विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct