संदिग्ध परिस्थिति में शिक्षिका के पति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Picsart 22 08 20 20 12 43 872

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 20 अगस्त 20-22
संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम परिजन शव लेकर कायमगंज पहुंचे। यहां ग्रामीणों में शव देखने के बाद तरह-तरह की चर्चा होने लगी। बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घसिया चिलौली निवासी विमलेश उर्फ बिल्लू गंगवार (45)पुत्र किशन सिंह गंगवार , अपनी पत्नी सलोनी के साथ कानपुर के कैंट इलाके में स्थित केंद्रीय विद्यालय के आवास में रह रहे थे। कानपुर के केंद्रीय विद्यालय में मृतक की पत्नी सलोनी शिक्षक है। मृतक के भाई पिंटू गंगवार के अनुसार विमलेश रक्षाबंधन पर कायमगंज घसिया चिलौली अपने पैतृक आवास पर आए हुए थे । वह 14 तारीख को अपनी पत्नी तथा 13 वर्षीय बेटे शुभ के साथ वापस कानपुर उन्हें छोड़ने के लिए गए हुए थे। घटना की सूचना उन्हें रात लगभग 3:00 बजे भाभी सलोनी के द्वारा किए गए फोन से मिली थी। पत्नी सलोनी ने बताया कि वह 19 तारीख को सुबह लगभग 8:00 बजे घर से कायमगंज जाने के लिए पैदल निकले थे। रास्ते में किसी बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे उनके मुंह एवं शरीर पर कई चोटें आई थी। इसके बाद वह कायमगंज ना जाकर वापस केंद्रीय विद्यालय के आवास पर वापस चले आये थे। रात लगभग 9:00 बजे के करीब खाना खाकर विमलेश बाहर टहलने के लिए निकले थे। तभी अचानक ग्राउंड फ्लोर पर वह गिर पड़े। पड़ोसियों के कहने पर हम लोग नीचे आए और उन्हें उठाकर पास के काशीराम हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शव को कायमगंज से पहुंचे उनके भाई पिंटू गंगवार के सुपुर्द कर दिया। कायमगंज शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है ।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes