आपस में सगी संबंधी दो युवतियों ने रचाया समलैंगिक प्रेम विवाह, परिवार की नाराजगी से मामला पुलिस तक पहुंचा

Picsart 22 08 20 16 58 31 404

कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 अगस्त 2022
कहा जाता है कि मोहब्बत और जंग में सब कुछ जायज होता है। यह कहावत प्राचीन काल से चली आ रही है । मोहब्बत किसी इंसान या किसी अन्य से भी हो सकती है। लोग मोहब्बत में क्या कुछ नहीं करने को तैयार होते हैं। ऐसी कहानियां और चर्चे पहले भी सुने और देखे गए हैं। बरहाल आपको एक ऐसी सच्ची कहानी का मामला सुनाने और बताने जा रहे हैं। जो आपको सुनने में अजीब तो लगेगा ही लेकिन आश्चर्य भी होगा। जबकि इस मामले में कोर्ट ने भी इजाजत दे रखी है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी की पुत्री ने अपनी ही बुआ की बेटी से लगभग 3 वर्ष पहले समलैंगिक विवाह रचा लिया था। कायमगंज की युवती ने अपनी बुआ की बेटी जनपद बदायूं थाना उसैहत की निवासी,यह गांव गंगा अटेना पुल के बिल्कुल पास बसा हुआ बताया जा रहा है। यह दोनों युवतियां आपस में समलैंगिक विवाह करके एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर चुकी हैं । तब से आज तक दोनों ही परिवारों में खींचतान मची रही। बीते दिवस कायमगंज की युवती ने अटेना के पास पहुंच कर, अपनी पत्नी को बुलाकर कायमगंज ले आई। जहां परिवार में वाद विवाद हुआ। इसके बाद किसी व्यक्ति द्वारा 112 डायल पर सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी के रूप में रह रही दोनों युवतियों को थाने भेज दिया। जहां काफी कहासुनी के बाद एक युवती ने अपने ही दुपट्टे से पुलिस के सामने ही फांसी लगाने का प्रयास किया । यह देखकर वहां मौजूद पुलिस में भगदड़ मच गई। जैसे -तैसे युवती के गले से फंदा उतारकर दुपट्टा अलग किया गया। इसके बाद पुलिस ने काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद दोनों युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द करते हुए उन्हें घर भेज दिया। बताया गया है कि कायमगंज वाली युवती के परिजन इस रिश्ते से नाखुश है। जिसके चलते आए दिन इस तरह का बवाल होता रहता है। ग्रामीणों द्वारा चर्चाओं के अनुसार यह भी बताया गया कि लगभग 3 वर्ष पूर्व भी समलैंगिकता के चलते जब इन दोनों युवतियों ने मंदिर में शादी की थी। उस समय भी इसी तरह का बवाल हुआ था। उस समय दोनों युवतियों को समझा-बुझाकर उनके परिजनों को सुपुर्द करते हुए पुलिस द्वारा ही उन्हें अपने-अपने घर भेज दिया गया था। दोनों युवतियां हाई स्कूल या इंटर पास हैं। पढ़ी-लिखी होने के कारण दोनो अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी के फैसले लेती है। घटना के बाद दोनों युवतियां अपने- अपने घर चली गई। जब इस संबंध में कोतवाली पुलिस से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की पीआरवी 112 उन्हें लेकर आई थी। जहां समझौता होने के बाद दोनों युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। भले ही समलैंगिक विवाह संबंध को न्यायालय द्वारा मान्य घोषित किया गया हो। लेकिन हमारा भारतीय समाज आज भी इस तरह के संबंधों को सही नहीं मानता है। यही कारण है कि इस मामले में भी समलैंगिक विवाह करने वाली दोनों युवतियों के परिवार नाराज दिखाई दे रहे हैं।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes