KAIMGANJ NEWS कायमगंज तहसील में हाई वोल्टेज ड्रामा: एसडीएम से भिड़ीं विधायक, पूछा— ‘किस गैंगस्टर के दबाव में रुकी पैमाइश

Picsart 26 04 04 21 52 03 854

KAIMGANJ NEWS ● समाधान दिवस में गूँजी मुरैठी जमीन विवाद की गूँज, डॉ. सुरभि और एसडीएम अतुल सिंह के बीच तीखी नोकझोंक

● विधायक का आरोप— माफिया को दिया गया रेस्टोरेशन का समय, डीएम से होगी शिकायत

कायमगंज, फर्रुखाबाद।

तहसील परिसर में शनिवार को उस समय सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया जब संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि और उपजिलाधिकारी (SDM) अतुल सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। मुद्दा था मुरैठी गांव की जमीन की पैमाइश, जिसमें विधायक ने प्रशासन पर सीधे तौर पर एक गैंगस्टर के इशारे पर काम करने का गंभीर आरोप जड़ दिया। तहसील में हुई इस ‘तू-तू मैं-मैं’ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

मामला: पैमाइश की तारीखें बदलीं, नियत बदली या दबाव?

​शमशाबाद के मुरैठी निवासी रघुराज सिंह का आरोप है कि गाटा संख्या 43 की पक्की पैमाइश का आदेश होने के बावजूद राजस्व टीम ने बार-बार पैर पीछे खींचे। 11 और 23 मार्च को टीम पहुंची, लेकिन विपक्षियों ने रसूख के दम पर उन्हें लौटा दिया। 25 मार्च को जब टीम फिर पहुंची, तो कानूनगो ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि ‘ऊपर से मना किया गया है’। पीड़ित का दर्द है कि रसूखदार विपक्षी पैसे के दम पर उसके खेत पर मेड़ बांध रहे हैं और उसे खुलेआम धमकी दे रहे हैं।

विधायक का रौद्र रूप: ‘गैंगस्टर के डर से झुक गया प्रशासन’

​पीड़ित की गुहार सुन विधायक डॉ. सुरभि का पारा चढ़ गया। उन्होंने भरी सभा में एसडीएम से सवाल किया कि आखिर किसके दबाव में पैमाइश रोकी गई? विधायक ने मीडिया से तल्ख लहजे में कहा—

“प्रशासन ने एक गैंगस्टर आरोपी को बचाने के लिए गरीब किसान की पैमाइश रोक दी। इतना वक्त क्यों दिया गया कि विपक्षी कोर्ट से रेस्टोरेशन (बहाली) ले आए? यह न्याय नहीं, दबंगई को संरक्षण है। मैं इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी से करूंगी।”

 

एसडीएम का पलटवार: ‘अवैध रकबे पर नहीं होने देंगे कब्जा’

​वहीं, दूसरी ओर एसडीएम अतुल सिंह ने भी मोर्चा संभालते हुए स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी के दबाव में नहीं, बल्कि ‘कानून’ के आधार पर काम कर रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि:

  • ​नक्शा दुरुस्ती में तकनीकी खामी है, जिससे कागजों में रकबा असलियत से ज्यादा दर्ज हो गया।
  • ​गलत तरीके से बढ़ी हुई जमीन पर किसी को कब्जा नहीं दिया जा सकता।
  • ​किसी भी गैंगस्टर के शामिल होने की जानकारी प्रशासन को नहीं है।
  • ​सिर्फ नींव भर देने या मेड़ बांधने से अवैध कब्जा वैध नहीं हो जाता।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, क्षेत्र में चर्चा गर्म

​समाधान दिवस के बीच हुई इस तीखी बहस का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में खलबली मची है। एक तरफ विधायक ‘गैंगस्टर कनेक्शन’ का आरोप लगा रही हैं, तो दूसरी तरफ एसडीएम इसे ‘विधिक प्रक्रिया’ बता रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिलाधिकारी इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes