KAIMGANJ NEWS गैंगस्टर तालिब पर प्रशासन का ‘हंटर’: ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, सवा करोड़ की संपत्ति कुर्क

Picsart 26 04 04 21 39 53 745

● किला मऊरशीदाबाद में भारी पुलिस बल ने की छापेमारी, जुबैर गैंग के गुर्गे का मकान सील

​● परिजनों की नायब तहसीलदार से तीखी नोकझोंक, हड़कंप के बीच प्रशासनिक कार्रवाई

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

अपराध के साम्राज्य से खड़ी की गई इमारतों पर बाबा के प्रशासन का बुलडोजर और कुर्की का डंडा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के सख्त आदेश पर पुलिस और राजस्व टीम ने कुख्यात जुबैर खान गैंग के सक्रिय सदस्य तारीख उर्फ तालिब की कमर तोड़ दी। टीम ने माफिया की करीब 1.04 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर उसे सरकारी कब्जे में ले लिया है।

​ढोल-नगाड़ों की थाप पर हुई ‘मुनादी’

​शनिवार दोपहर जैसे ही नायब तहसीलदार हर्षित और प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी भारी पुलिस बल के साथ किला मऊरशीदाबाद पहुँचे, पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी करवाकर साफ कर दिया कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर अब सरकार का हक है। इस दौरान तालिब के परिजनों ने कार्रवाई रोकने की कोशिश की और अधिकारियों से तीखी बहसबाजी पर उतर आए, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।

Picsart 26 04 04 21 38 38 744

​क्या-क्या हुआ कुर्क?

​मेरापुर इंस्पेक्टर व विवेचनाधिकारी राजीव पाण्डेय ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। कुर्क की गई संपत्ति में शामिल है:

  • ​आलीशान भवन: जिसकी कीमत करीब 61 लाख रुपये आंकी गई है।
  • ​वाहन: माफिया के बेड़े में शामिल 43 लाख 74 हजार 106 रुपये के वाहन।
  • ​कुल कार्रवाई: कुल 1,04,74,106 रुपये की संपत्ति सील की गई।

 

​जुबैर गैंग के सफाए का अभियान

​प्रशासन का यह अभियान थमने वाला नहीं है। इससे पहले गैंग लीडर जुबैर खान और उसकी मां रुखसाना की 26 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। वहीं, गैंग के सदस्य सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति पर भी प्रशासन कब्जा कर चुका है।

​अधिकारी का कथन: > “अपराधियों द्वारा अवैध रूप से कमाई गई एक-एक पाई का हिसाब लिया जाएगा। तालिब के मकान को सील कर दिया गया है और मुनादी के जरिए समाज में कड़ा संदेश दिया गया है कि अपराध का रास्ता सलाखों और कुर्की की ओर ही जाता है।”

— राजीव पाण्डेय, इंस्पेक्टर (विवेचनाधिकारी), मेरापुर

 

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes