Farrukhabad news – बताया कि विवादित अचल संपत्ति में कुछ हिस्सा उस व्यक्ति का भी है जो फिलवक्त पाकिस्तान में रह रहा है
कायमगंज /फर्रुखाबाद
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक महिला द्वारा जमीन एवं मकान पर अवैध कब्जे तथा धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रार्थिनी जाहरा बेगम पत्नी मुजाहिद खां निवासी मोहल्ला सैदवाड़ा, शमसाबाद ने उपजिलाधिकारी कायमगंज को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
ऱ्बैनामे के बावजूद कब्जे का आरोप =
प्रार्थिनी के अनुसार, उनके ससुराल पक्ष के पुराने मकान के उत्तर दिशा स्थित कोठी में उन्होंने अकबर अली से विधिवत बैनामा कराकर अपने हिस्से का स्वामित्व प्राप्त किया है और नगर पंचायत में उसका अंकन भी करा लिया है। वहीं, मजहर अली से संबंधित हिस्सा उनके देवर मोहसिन खां (हाल निवासी अलीगढ़) द्वारा खरीदा गया है।
महिला का आरोप है कि बैनामे में सीमाओं और हिस्सेदारी को लेकर गड़बड़ी की गई है, जिसके चलते मामला सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कायमगंज न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 20 अप्रैल 2026 को निर्धारित है।
*पाकिस्तान निवासी का भी बताया हिस्सा*
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि विवादित भूमि के एक हिस्से में कैसर अब्बास, जो वर्तमान में पाकिस्तान निवासी बताए गए हैं, का भी अंश शामिल है। इस जटिल स्थिति के बावजूद मोहसिन खां द्वारा पूरे अंदरूनी हिस्से में ताला लगाकर कब्जा किया गया है, जो प्रार्थिनी के अनुसार अवैध है।
*धमकी और उत्पीड़न के गंभीर आरोप*
जाहरा बेगम ने आरोप लगाया कि उनके पति सरल स्वभाव के हैं और पुत्र बाहर रहते हैं, जिससे वह घर में अकेली रहती हैं। इस स्थिति का लाभ उठाकर मोहसिन खां लगातार घर आकर गाली-गलौज करते हैं, पिस्टल दिखाकर धमकाते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।
उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल 2026 को भी आरोपी ने घर में घुसकर उन्हें अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी।
*पूर्व में भी की जा चुकी शिकायतें*
प्रार्थिनी के अनुसार, उन्होंने पूर्व में 7 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को तथा 27 अक्टूबर 2024 को उपजिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया था। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
*प्रशासन से कार्रवाई की मांग*
महिला ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी मोहसिन खां पुत्र सरताज खां के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
*दस्तावेज भी किए संलग्न*
प्रार्थना पत्र के साथ महिला ने बैनामा (01.10.2024), न्यायालय से संबंधित दस्तावेज, कस्टोडियन विभाग का प्रमाण पत्र तथा नगर पंचायत द्वारा जारी भवन कर रसीद की प्रतियां भी संलग्न की हैं।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़िता को कब तक राहत मिल पाती है।
ब्यूरो रिपोर्ट : – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct