kaimganj news –अबैध रूप से काटे हरे आम के पेड , मौके पर पहुंचे बन अधिकारियों ने रोका, वसूला जुर्माना

Picsart 24 01 05 17 36 36 570

Kaimganj news –
कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 जनवरी 2024
वैसे तो लकड़ी माफियाओं द्वारा क्षेत्र में कहीं न कहीं हर रोज प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर लगातार कहर बरपाया ही जा रहा है । इसका ताजा उदाहरण आज उस समय देखने को मिला जब कोतवाली क्षेत्र कायमगंज के गांव बरझाला में हरे आम के पेड काटे जा रहे थे । पेड़ों को काटे जाने की सूचना किसी पर्यावरण प्रेमी ने दी । सूचना पाते ही वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर काटे जा रहे पेड़ों को रोका और जो इस काम को जो अंजाम दे रहा था । उससे नियमानुसार जुर्माना भी वसूल किया । लेकिन तब तक विशालकाय हरे भरे आम के तीन पेड़ नेस्तनाबूत किए जा चुके थे। क्षेत्र में अवैध लकड़ी का कटान पूरे जोरों पर है । जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चाहे रात हो अथवा दिन काटी गई लकड़ी ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर लिंक रोडों तथा मुख्य मार्गो से आरा मशीनों तक बेखौफ होकर ले जाते हुए देखा जा सकता है ।
बताया गया कि क्षेत्र के गांव बरझाला में देशी शराब के ठेके के पास में अवैध लकड़ी कटान हो रहा है। इसकी सूचना वन विभाग को हुई। इस पर शुक्रवार को तड़के वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने अवैध लकड़ी में शामिल मुन्नालाल से जानकारी ली। परमीशन मांगी लेकिन मौके पर नहीं दिखा पाए। वन विभाग के दरोगा महेश कुमार ने बताया अवैध लकड़ी कटान के मौके पर पहुंचे थे। जहां मुन्नालाल निवासी अलियापुर पर जुर्माना लगाया गया है। वहीं शमसाबाद के एस आई फॉरेस्ट राकेश तिवारी के अनुसार जब तक टीम पहुंची तब तक तीन पेड़ काटे जा चुके थे। इस पर कटान करने वाले से ₹8000 जुर्माना जो नियमानुसार बनता था । वसूल लिया गया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes