Kaimganj news – बढ़ती चोरी की घटनाओं को ग्रामीण मान रहे पुलिस की नाकामी, पुलिस गश्त तेज करने की मांग
कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 जनवरी 2024
शातिर चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं । चोरों के बुलंद हौसलों के पीछे ग्रामीण पुलिस की नाकामी का होना बता रहे हैं । रह – रह कर क्षेत्र में चोरी का सिलसिला जारी है । जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है ।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद के मोहल्ला बरी निवासी रविंद्र पुत्र अमर सिंह की घर के पास में ही कुछ दूरी पर परचून की दुकान है। शुक्रवार को रविंद्र का पुत्र यश दुकान खोलने गया। जहां ताला टूटा देख होश उड़ गए। ताला नीचे पड़ा है। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया। सारा परचून का सामान बिखरा पडा था। उसे समझते देर नहीं लगी कि शातिर चोरो ने दुकान में चोरी की है। घटना की जानकारी पिता को दी। वह मौके पर पहुंचे। चोरी की सूचना पर आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। रविंद्र ने डायल 112 पर काल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। रविंद्र ने बताया कि चोर दुकान से करीब 12 सौ रुपए नकद चीनी, घी, तेल, मसाला आदि परचून का सामान चुरा ले गए। इसके अलावा शातिर चोरो ने बरी मोहल्ले से सटे गांव के ही कूचा मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर शाक्य पुत्र रामभरोसे के बंद पड़े मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर दाखिल हो गए। अंदर कमरो के ताले तोड़कर बक्से के ताले तोडे़। वहां से एक जोड़ी कुंडल, एक तोड़िया, कीमत कपड़े व अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी पड़ोसियो ने चंद्रशेखर को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। चंद्रशेखर व उसकी पत्नी पुष्पा ने बताया वह परिवार समेत कायमगंज में रहते है। चंद्रशेखर मजदूरी करता है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
इनसेट: –
बंद पड़े घर का ताला तोड़ किया चोरी का प्रयास
कायमगंज ,5 जनवरी
इसी गांव में मोहल्ला कूँचा निवासी निवासी चंद्रशेखर के घर से लगभग तीन मकान के बाद स्थित नन्हे पुत्र राजबहादुर के बंद पड़े मकान का चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ डाला और अंदर प्रवेश कर गए । लेकिन इस मकान में कुछ भी समान नहीं रखा था । इसलिए चोरों के हाथ कुछ भी नहीं लगा।
इनसेट: –
घटना वाले गांव अताईपुर में इससे पहले भी चोर दे चुके हैं कई चोरियों को अंजाम
कायमगंज 5 जनवरी
अताईपुर गांव में इन ताजी चोरी की घटनाओं से पहले भी ग्रामीणों के अनुसार कई चोरियां हो चुकी हैं । ग्रामीण बताते हैं कि पिछले वर्ष से अब तक गांव में लगभग 12 से अधिक चोरियां हुई हैं ।इन घटित घटनाओं में से कई चोरियों की तो रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई । वही हो चुकी चोरियों में से किसी भी चोरी का अब तक पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई है । इन चोरी की घटनाओं के अलावा यहां से चोरों द्वारा ट्रैक्टरों में रखी बैटरियां , सिंचाई के लिए खेतों में लगे इंजन तथा पशुओं की भी चोरों द्वारा चोरी की गई है। किंतु अब तक चोरों को गिरफ्तार करना तो दूर की बात है , जांबाज पुलिस चोरों की परछाई तक नहीं छू पाई है । दहशत जदा ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन होने वाली चोरियों को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस गश्त की व्यवस्था होनी चाहिए ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct