Shamshabad news–शमशाबाद / फर्रुखाबाद
कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए शातिर चोरों ने पांच घरों के ताले चटका दिए और अपनी करतूत को अंजाम देते हुए तीन घरों से नकदी जेवर सहित लाखों की कर ली चोरी, इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र में अज्ञात चोरों का आतंक किस तरह जारी है इसका उदाहरण गुरुवार की सुबह शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइया खेड़ा में देखने को मिला। यहां अज्ञात चोरों ने पांच घरों को निशाना बना डाला । ग्राम कुइया खेड़ा निवासी महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय खब्बू लाल पूर्व फौजी का मकान जिसे अज्ञात चोरों द्वारा उस वक्त निशाना बनाया गया जब उनकी पत्नी राधा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने मायके भटकुर्री नीब करोरी गई थी । महेंद्र के भाई सरोज ने बताया भाई महेंद्र सिंह दिल्ली स्पोर्ट्स फैक्ट्री में सिलाई का काम करते हैं । घर पर कोई नहीं था । जिसका लाभ उठाकर अज्ञात चोरों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा फिर अंदर कमरों के ताले तोड़ते हुए कमरो में दाखिल हुए जहां बक्सा सूटकेस आदि तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब पड़ोसियों ने किसी को बाहर आते नहीं देखा तो आवाज दी । जवाब नही मिला तो संदेह हुआ जब अंदर झांक कर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और गेट खुला था । जिसकी सूचना पीड़ित के बड़े भाई सरोज को दी , तो उनकी बेटी मौके पर पहुंची । मुख्य गेट का ताला टूटा था । गेट खुला हुआ था जब अंदर दाखिल हुए तो कमरो में बक्से टूटे हुए थे सारा सामान बिखरा हुआ था । चोरी की सूचना जब महेंद्र सिंह को दी गई तो उन्होंने बताया घर में ₹45000 की नगदी रखी थी इसके के अलावा सोने चांदी के जेवरात थे । उधर सूचना के बाद घर पहुंची राधा ने जब चोरी का नजारा देखा तो बुरी तरह रोने लगी । राधा ने बताया कि दो जोड़ी चांदी की पायलें सोने की जंजीर एक जोड़ी सोने के झाले तथा दो सोने की अंगूठियां ब अन्य सामान चोरी कर लिया गया । पीड़ित के भाई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ फैजबाग पुलिस को तहरीर दी । दूसरी घटना जिसमे सुरजीत कुमार पुत्र फेरू सिंह यादव के बंद मकान को निशाना बनाया गया । सुरजीत कुमार ने बताया कि वह पत्नी तथा बच्चों के साथ दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है । घर में ताला लगा था , 15 दिन पूर्व घर आया था । पत्नी प्रभा देवी ने बताया मां की मौत की सूचना मिलने के बाद कल पति के साथ मायके फर्रुखाबाद गई थी । घर में ताला लगा था । अज्ञात चोरों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा फिर अंदर कमरों में तोड़फोड़ की चोरी की घटना की जानकारी पड़ोसियों ने सुरजीत के भाई को दी । भाई दारासिंह ने उन्हें सूचना दी। उन्होंने बताया लगभग ₹4000 की नगदी तथा कुछ सोने चांदी के आभूषण अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है। तीसरी घटना भाजपा नेता जय गंगवार के यहां हुई । अज्ञात चोरों ने गैरिज को निशाना बनाकर ताला तोड़ा मगर उन्हें सफलता नहीं मिली । चौथी घटना में चौकीदार आसाराम के मकान के मुख्य गेट के ताले तोड़े गए मगर सफलता यहां भी नहीं मिली । पांचवी घटना में ग्रामीण राजीव कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के बंद पड़े मकान के मुख्य गेट के अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोड़े गए । बताया गया है राजीव कुमार दिल्ली में नौकरी कर रहे हैं । घर में ताला लगा था । चोरी होने की जानकारी गृह स्वामी को ग्रामीणों द्वारा दी गई है । चोरी की इस घटना में कितना नुकसान हुआ । गृह स्वामी के आने के बाद ही पता चल सकेगा। चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct