Farrukhabad news–खाद्य सुरक्षा टीमों ने हलाल खाद्य उत्पादों की जांच के लिए की छापामारी लिया नमूना , करोबारियों में मचा हड़कंप

Picsart 24 01 05 19 24 39 891

Farrukhabad news –फर्रुखाबाद 5 जनवरी 2024
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त के निर्देश पर सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सैयद शाहनवाज आविदी के निर्देशन में
खाद्य सुरक्षा टीम ने फर्रुखाबाद, व कायमगंज में हलाल प्रमाणन खाद्य उत्पादों को लेकर छापामार कार्यवाही की। छापामारी करते हुए टीम ने एक स्थान से नमूना भी संग्रह किया।
उ0प्र0 राज्य की सीमा में हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य उत्पादों के निर्माण, भण्डारण, वितरण एवं विक्रय पर (निर्यातक के लिए निर्यात हेतु उत्पादित खाद्य पदार्थ को छोड़कर) तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्ध लगाए जाने के सम्बन्ध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त की ओर से जनपद के सहायक आयुक्त सैयद शहनवाज हैदर आबदी के निर्देशन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा0 शैलेन्द्र रावत, विमल कुमार व अरूण कुमार मिश्रा ने छापामार कार्रवाई की। कायमगंज जटवारा रोड अनुराग मिश्रा पुत्र राजू मिश्रा के खाद्य प्रतिष्ठान रौनक कन्फेक्शनरी स्टोर से हलाल प्रमाण युक्त पाए जाने पर खाद्य पदार्थ गेम्स चोकोलेटी (ब्राण्ड कोमको, होलसेल पैक), पैक्ड का 1 नमूना जाँच के लिए संग्रहित किया। मौके पर बचे 2 पैकेटों को खाद्य कारोबार से नष्ट कराया गया। नोनियमगंज रोड पर अमित गुप्ता पुत्र आनन्द प्रकाश गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान अमित टेडर्स की सघन जाँच की गई परन्तु कोई भी हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थ नहीं पाया गया। पुलगालिब पर अजीत पाल पुत्र स्वर्गीय तेज सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान एपीपी इण्टरप्राइजेज की जाँच की गई। वहां भी कोई भी हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थ नहीं पाया गया। जटवारा रोड पर चन्दन सक्सेना पुत्र विनोद कुमार सक्सेना शिवांगी इण्टरप्राइजेज की सघन जाँच की गई। वहां भी कोई भी हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थ नहीं पाया गया। नोयिमगंज में राघव गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता के राघव एजेन्सी की सघन जाँच की गई । यहां भी हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थ नहीं पाया गया। पुलगालिब पर अवनेश कुमार पुत्र जसवीर सिंह के पुल गालिब स्थित ओम टेडर्स की सघन जाँच की गई। वहां भी कोई भी हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थ नहीं पाया गया। फतेहगढ़ के ग्रानगंज, खाद्य प्रतिष्ठान मेसर्स गुप्ता एण्ड सन्स की सघन जाँच की गई परन्तु कोई भी हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थ नहीं पाया गया। आलम शेर पुत्र सहबुद्दीन के छोटी जेल चैराहा, फतेहगढ़,’ विजय गुप्ता पुत्र भगवान दास गुप्ता के जय नरायन वर्मा रोड जे.एन.वी. रोड, अंकित कटियार पुत्र नीरज कटियार के छोटी जेल चैराहा, स्थित खाद्य प्रतिष्ठान अमन किराना स्टोर की सघन जाँच की गई परन्तु कोई भी हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थ नहीं पाया गया। अचानक खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा की गई कार्यवाही से विक्रेताओं तथा इकानदारों में हड़कंप की स्थिति दिखाई पड़ रही थी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes