kampil kaimganj news –11 फीट लंबे 40 किलो वजन वाले मिले अजगर को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पड़कर आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा

Picsart 24 01 05 21 53 44 472

Kampil Kaimganj news –कंपिल / कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 जनवरी 2024
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव पहाड़पुर में परिषदीय स्कूल के पास सड़क किनारे मिले 11 फीट लंबे अजगर को वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद पकड़ कर वन आरक्षित क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया।
गुरुवार शाम गांव पहाड़पुर के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के निकट झाडियों में एक अजगर को देखा गया था। लंबे अजगर को देख ग्रामीण घबरा गए थे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी थी। ग्रामीणों का कहना था अजगर की लंबाई 11 फीट के करीब है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के दारोगा महेश चंद्र ने अपनी टीम के साथ अजगर को पकड़ लिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। पूरे दिन पहाड़पुर गांव में अजगर की चर्चाए होती रही। वन विभाग के दरोगा का कहना है अजगर की लंबाई करीब 10 फीट से अधिक रही होगी। 40 किलो का बजन था। उसे मधवापुर के समीप बौरा बंगस के जंगल में छोड़ा गया है। वह सुरक्षित हो गया है। वहां बैरीकेडिंग भी है। करीब डेढ सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल है।
इनसेट: –
आरक्षित क्षेत्र माधवपुर के बीहड़ में कई जंगली जंतुओं के अलावा हिरण तथा भेड़िया भी उछल कूद करते दिखाई देते हैं
कायमगंज 5 जनवरी
वन विभाग का मधवापुर व बौराबंगस में वन आरक्षित क्षेत्र काफी बडा है । यहां वन विभाग की पौधशाला भी है। जो वन विभाग की देखरेख में है। सुरक्षित होने के कारण यहां अन्य वन्य जीवों के अलावा बहुत से हिरन और भेड़िया भी रहते हैं ।
( 2 )
मार्ग दुर्घटना में एक घायल
कायमगंज ,5 जनवरी
कायमगंज नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी सोनू मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनो ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत होने पर सोनू को प्रथम उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes