KAIMGANJ NEWS – किसान नेताओं ने कहा कि परियाप्त संख्या में की जाए डाक्टरों की तैनाती – ताकि ना भटकना पड़े गंभीर रूप से रोग पीड़ितों को
कायमगंज /फर्रुखाबाद
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की अनुपलब्धता और अव्यवस्थाओं का मामला किसान नेताओं ने उठाते हुए व्यवस्था सुधार की मांग की है। भारतीय कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारी मुन्नालाल सक्सेना, रामवीर जाटव आदि ने अस्पताल पहुंच कर वहां की स्थिति को देख कर चिंता भरे लहजे में आक्रोश व्यक्त किया ।
उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को दोपहर के समय जब वे मरीज की शिकायत पर स्वा० केंद्र पहुंचे, तो स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। किसान नेताओं का कहना कि कक्ष संख्या 8 में डॉक्टर नदारद थे और कक्ष संख्या 10 में ताला लटका मिला। इमरजेंसी वार्ड में भी कोई डॉक्टर मौके पर नहीं मिला।
मौके पर फार्मासिस्ट भी उपलब्ध नहीं थे। पूछने पर ज्ञात हुआ कि डॉक्टर विपिन की ड्यूटी पोस्टमार्टम में लगी होने के कारण वे वहां मौजूद नहीं रह सके।
=दवा काउंटर पर जमा दिखी भारी भीड़=
किसान नेताओं ने यह भी देखा कि पर्चा और दवा काउंटर पर महिला व पुरुष मरीजों की लंबी कतारें एक साथ लगी थीं, जिससे मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिकित्सकों के अभाव के कारण यहां अक्सर ऐसी स्थिति बनी रहती है।
= आरोप एवं चेतावनी =
किसान नेताओं का कहना है कि
इस संबंध में पहले भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे संगठन के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन तत्काल इन अव्यवस्थाओं में सुधार करे ताकि गंभीर रोग से पीडित मरीजों को भी समय पर उचित उपचार की सुविधा मिल सके ।
ब्यूरो चीफ – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct