Farrukhabad news संकिसा-वसंतपुर नगर पंचायत में डीएम का औचक निरीक्षण, अफसरों में मचा हड़कंप

Picsart 26 02 24 20 08 20 629

Farrukhabad news –जनसुनवाई से लेकर कूड़ा कलेक्शन तक हर व्यवस्था पर चला जिलाधिकारी का सख्त चाबुक
फर्रूखाबाद, 24 फरवरी 2026
जिले में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को संकिसा वसंतपुर नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अफसर-कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
जिलाधिकारी ने कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था का भी जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तय समय-सीमा में, गुणवत्तापूर्ण और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, हालांकि जिलाधिकारी ने अभिलेखों को और अधिक सुव्यवस्थित रखने तथा कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से पहुँचना चाहिए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित कराई जाए। लंबित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों को तत्काल जारी किया जाए तथा प्रमाण पत्र केवल संबंधित आवेदक को ही प्रदान किए जाएं। इसके साथ ही काली नदी पर बने अंत्योष्टि स्थल तक नियमानुसार सड़क निर्माण कराने, स्टोर रूम को व्यवस्थित रखने, विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए।
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes