KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गैंगस्टर पर प्रशासन का ‘हथौड़ा’ 26 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गिरोह में हड़कंप, मददगारों पर भी कसेगा शिकंजा

Picsart 26 02 24 19 24 46 169

KAIMGANJ NEWS –बुलडोजर नीति के बाद अब कुर्की का प्रहार; सफेदपोशों और मददगारों की नींद उड़ी, गिरोह के साम्राज्य पर सरकारी ताला

कायमगंज फर्रुखाबाद । अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने गैंगस्टर जुबैर खान के अवैध साम्राज्य पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद से न केवल गिरोह के सदस्य बल्कि उसके मददगारों में भी खलबली मची हुई है।
26 करोड़ की चल-अचल संपत्ति पर सरकारी कब्जा
प्रशासनिक टीम ने कायमगंज क्षेत्र के गांव गढ़ी इज्जत खां निवासी जुबैर खान और उसकी मां रुखसाना के नाम दर्ज करीब 26 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संपत्तियों पर सरकारी कब्जे के बोर्ड लगाए गए। आदेश के तहत इन परिसरों में किसी भी प्रकार का प्रवेश, लेन-देन या निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
गिरोह की स्थिति: जेल, स्टे और फरारी
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जुबैर के संगठित गिरोह में कुल 8 सदस्य नामजद हैं
जुबैर खान (लीडर) – जेल में (आत्मसमर्पण)
मोबीन – जेल में (आत्मसमर्पण)
सुखवीर – गिरफ्तार, जेल में
पुष्पेंद्र, आदेश, तालिब, पवन – कोर्ट से अरेस्ट स्टे
रामनरेश – फरार, तलाश जारी
‘सफेदपोश’ मददगार भी रडार पर
संपत्ति कुर्क होते ही उन लोगों में हड़कंप मच गया है, जो पर्दे के पीछे रहकर गैंगस्टर को वित्तीय और कानूनी संरक्षण देते रहे। पुलिस अब ऐसे मददगारों की कुंडली खंगाल रही है, जिन्होंने—
जमीनों के बैनामों में गवाही दी,
काले धन के लेन-देन में सहयोग किया,
अवैध संपत्तियों को छिपाने या वैध दिखाने में भूमिका निभाई।
अपराध का लंबा काला चिट्ठा
गैंगस्टर जुबैर पर जालसाजी और धोखाधड़ी के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
2022–23: जालसाजी/धोखाधड़ी (धारा 420, 467, 468, 471)
2024: गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट
2025: बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं में नए केस
अधिकारियों के अनुसार, अपराध से अर्जित हर संपत्ति को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें तेज हैं, जबकि धन के स्रोत की तह तक पहुंचने के लिए पुराने राजस्व अभिलेख खंगाले जा रहे हैं।
प्रशासन का साफ संदेश है— कानून से ऊपर कोई नहीं, अवैध कमाई का एक-एक पैसा जब्त होगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes