– रेंजर वन विभाग टीम ने रेस्क्यू कर पशु चिकित्सक से कराया गिद्ध का उपचार
– रेंजर के अनुसार यह गिद्ध विलुप्त हो रही दुर्लभ गिद्ध प्रजाति का है, जिसे चिड़ियाघर कानपुर भेजा जाएगा
कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 जनवरी 2023
Eurasian Griffon Vulture: कभी, इससे बहुत पहले गंगा यमुना के मध्य बसे जनपद फर्रुखाबाद में विभिन्न प्रकार के गिद्धों की संख्या पर्याप्त हुआ करती थी । किंतु धीरे-धीरे इनके रहने के योग्य विशालकाय वृक्षों का अभाव तथा प्राकृतिक भोजन की कमी साथ ही इनके शरीर की कुछ ग्रंथियां दवाई आदि में प्रयोग होने के कारण महंगी बिकने लगी ,तो शिकारियों द्वारा इनका शिकार करने, जैसे कारणों के चलते गिद्धों की संख्या कम होती गई और हालात यहां तक पहुंच गए कि आज इस समतल भू-भाग पर दूरबीन से देखने के बाद भी खोजने पर भी कहीं गिद्ध नजर नहीं आता । लेकिन पहले मृत पशुओं के शव को झुंड के रूप में आकर अपना आहार बनाकर सफाई का काम किया करते थे। जो मानव के लिए साथ ही पर्यावरण के लिए भी बहुत उपयोगी हुआ करता था । लेकिन आज गिद्ध कहीं नजर नहीं आ रहे।
ऐसे में अगर कभी कहीं भी कोई गिद्ध दिखाई दे तो स्वाभाविक है कि वह लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन जाता है । ऐसा ही नजारा आज दिखाई दे रहा था । जब कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव गंडुआ मजरा कुआं खेड़ा वजीर आलम में लगभग बेहोशी की हालत में एक गिद्ध पेड़ पर लटका हुआ था। जिसे देखते ही पूरे क्षेत्र में यह खबर तेजी से फैल गई ।कौतूहल बस ग्रामीणों की भीड़ थोड़ी ही देर में वहां जमा हो गई। लोग आपस में तरह-तरह की चर्चाएं कर गिद्धों के बारे में बातें कर रहे थे। इसी बीच किसी ने वन विभाग रेंजर कायमगंज को अवगत कराया ।सूचना मिलते ही वन रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
जहां से उन्होंने पेड़ पर लटके गिद्ध को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू करके अपने कब्जे में ले लिया । उन्होंने देखा कि गिद्ध अस्वस्थ है। इसलिए बिना देर किए वहीं पड़ोस के पशु चिकित्सालय फैजबाग ले जाकर उसका उपचार कराया। चिकित्सक द्वारा उपचार के बाद बताया गया की गिद्ध को कोई खास बीमारी नहीं है । केवल भूख प्यास एवं कड़ाके की सर्दी के कारण वह शिथिल पड़ गया ।
चिकित्सा परामर्श के बाद रेंजर द्वारा गिद्ध को कायमगंज स्थित वन विभाग कार्यालय पर लाया गया। यहां रेंजर ने बताया कि यह पहाड़ी वातावरण में ऊंचाई पर रहने बाली विलुप्त हो रही दुर्लभ यूरेशियन ग्रिफाँन प्रजापिता गिद्ध है। उन्होंने बताया कि इस गिद्ध को कानपुर चिड़ियाघर भेजा जाएगा। जिसके लिए औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। इसी के साथ रेंजर का कहना था कि यह गिद्ध क्षेत्र में अकेला आया या फिर जोड़े के साथ था। इसका भी पता किया जाएगा। इस संबंध में उनका कहना है कि गिद्ध की सूंघने एवं देखने की शक्ति अन्य पशु -पक्षियों की तुलना में अधिक होती है। जिस पेड़ पर यह लटका हुआ मिला । उसकी गंध से अनुमान लगाता हुआ यदि इसके जोड़े का पक्षी होगा तो चक्कर लगाने अवश्य आएगा और यदि आता है। तो उसका भी रेस्क्यू करने का प्रयास कर ,यदि मिलता है तो उसे भी कानपुर के चिड़ियाघर में भिजवा दिया जाएगा ।यदि जोड़ा मिल गया तो चिड़ियाघर में इस प्रजाति के गिद्धों की संख्या अंडे मिलने पर बच्चे तैयार होने से सुरक्षित बनी रहेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Up Nagar Nikay Chunav: न्यायालय फैसले के बाद ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर गरमाई सियासत के बीच मुख्यमंत्री ने की पिछड़ा वर्ग आयोग गठन की घोषणा
-
Up Nagar Nikay Chunav: जरूरी हुआ तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे,निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद बोले सीएम योगी, सपा और बसपा ने साधा निशाना
-
Bharat Jodo Yatra: कैराना से गुजरेगी राहुल गांधी की पद यात्रा,उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया रूट मैप
-
Sucide: अर्द्ध विक्षिप्त ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
-
धर्मांतरण खेल का पर्दाफाश :- धर्म परिवर्तन कराने वाला धर्मगुरु पहुंचा पुलिस हिरासत में
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct