कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 जनवरी 2023
आज से लगभग 10 वर्ष पहले नगर पालिका परिषद कायमगंज आदर्श नगर पालिका कही जाती थी। किंतु आरक्षण तथा राजनैतिक उथल – पुथल के चलते परिस्थितियां बदलती चली गई। धीरे-धीरे आदर्श नगर पालिका की व्यवस्था लगभग हर स्तर पर दयनीय होने को विवश होने लगी। सफाई, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति ,कीटनाशक दवाओं के छिड़काव, फाफिगं मशीनों के चलन जैसी व्यवस्थाएं भी कमजोर पड़ गई। फलस्वरूप नगर में जगह-जगह नालियों में कीचड़ युक्त जलभराव विषैले कीटों का पनपना तथा मच्छरों और कटखने बंदरों के हमलो की बढ़ती संख्या से नगर वासियों को परेशानियां होने लगी। इस संबंध में भारतीय किसान एसोसिएशन तथा अन्य संगठनों ने समय-समय पर कई बार नगर पालिका प्रशासन का ध्यान भी आकृष्ट किया । लेकिन सुधार के नाम पर शायद वह कार्यवाही जो होनी चाहिए, कायदे से अमल में लाई ही नहीं गई। जिसका ताजा उदाहरण आज फिर एक बार सामने आया । उसके अनुसार नगर के मोहल्ला बगिया मंगूलाल की एक मुख्य गली की सड़क टूट कर गड्ढा में परिवर्तित हुई। जिसमें नाली का बहता हुआ गंदा कीचड़ युक्त पानी भर गया। मोहल्ले वासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन से अनुरोध किया। लेकिन नगरपालिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस गड्ढे में भरे कीचड़ और पानी के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को महिलाओं तथा राहगीरों और मोहल्ले वालों को आने जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थान का हक़ीक़त बताता हुआ एक वीडियो व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने वायरल किया । वीडियो वायरल होने के बाद औपचारिकता का निर्वाह करने के लिए नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई। लेकिन बेचारे सफाई कर्मी करते क्या? क्योंकि जिस जगह गंदगी से गड्ढा पटा पड़ा है ।वहां से नाली का पानी सुचारू रूप से आगे तक जाने के लिए सही ढंग से नाली की व्यवस्था नहीं है। इसलिए इस समस्या का समाधान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सका था । इस समस्या से परेशान मोहल्ला वासी- ज्ञान देवी, अजय पाल, शिवम पाल ,विमल, रोहित पाल ,राहुल कुमार, नरेश पाल, आसाराम, रवि, रामकुमार ,नवनीत, संतोष आदि का कहना कि नगरपालिका प्रशासन जन सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct