Science Exhibition: माध्यमिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रखर प्रतिभा की झलक

Science Exhibition
  • Children showed glimpse of their brilliant talent in secondary level science exhibition

कायमगंज / फर्रुखाबाद 19 नवंबर 2022

नगर के शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में शिक्षा परिषद द्वारा माध्यमिक स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दे, जैव विविधिता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान,वैकल्पिक ऊर्जा (हरित या जैविक ऊर्जा) सूचना संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी,गणित-भौतिक विज्ञान और खेल से सम्बन्धित मॉडल बनाये। इस प्रतियोगिता आयोजन में9 से 12 तक कक्षा की छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।

छात्रा आकृति पाठक, माही शार्मा ने कृषिमें बनाये गये मॉडल में दिखाया कि किस प्रकार जानवरों से फसल की सुरक्षा की जा सकती है। सुनैना और प्रिंसी, दीक्षा ने मॉडल में दिखाया कि मरीज पर चढ़ने वालीबोतल के समाप्त होने पर एक वीप सुनाई देगी जिससे नर्स या डाक्टर उस मरीज कीबोतल को बंद कर सकते हैं या दूसरी ड्रिप लगा सकते हैं तथा छात्रा सेजल, अंशिका गंगवार, अंचल गंगवार ने ऊर्जा से सम्बन्धित मॉडल में दिखाया कि बारिश होने पर सभी कपड़े अपने आप कमरे के अंदर आ जायेंगे।

विद्यालय की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल ने विज्ञान वर्ग के शिक्षकों व बच्चों की लगनशीलता व परिश्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें सदैव अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।

उन्होने शिक्षकों व बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० वेणू सिंह व विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने छात्राओं व विज्ञान शिक्षकों बालकृष्ण सक्सेना, तान्या गंगवार,मनीष राजपूत, अमित कुमार, प्रदीप राजपूत कीर्ति को बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया।

ब्यूरो रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes