CDO solved the problems of 13 Complainants: आयोजित समाधान दिवस में 13 फरियादियों की समस्याओं का सीडीओ ने कराया निस्तारण

CDO solved the problems of 13 Complainants
  • CDO solved the problems of 13 Complainants in the organized solution day

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 19 नवंबर 2022

जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आज मुख्य विकास अधिकारी एम अरुण मौली की अध्यक्षता में कायमगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ । समाधान दिवस में 127 फरियादियों ने आवेदन सौंपकर अपनी समस्या समाधान के लिए गुहार लगाई । इनमें से 13 समस्याओं का सीडीओ ने मौके पर ही निस्तारण कराते हुए शेष 114 शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्थलीय निरीक्षण के साथ ही निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पूर्ण ढंग से निस्तारित कराने के निर्देश देते हुए सौंप दिए । समाधान दिवस में गांव शेखपुर हुसंगा थाना कंपिल निवासी रघुवीर पुत्र राम सिंह ने दबंगों द्वारा उसकी कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट करते हुए। पुनः अवैध कब्जा करने का प्रयास कर ,आर्थिक नुकसान पहुंचाए जाने की शिकायत की।

पीडित ने कहा है कि जब उसे पता चला की दबंग खेत में ट्रैक्टर चला रहे हैं। तो मौके पर पहुंचकर रोकने का प्रयास किया । उसी समय दबंगों ने गाली गलौज करते हुए नाजायज हथियारों से धमकाकर गाली गलौज कर वहां से भगा दिया। उसने दबंगों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई। थाना मेरापुर के गांव बिजोरी निवासी मौजी लाल ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसके खेत की मेड तोड़कर दबंग खेत पर नाजायज कब्जा कर रहे हैं ।उसने पैमाइश करा कर मेड़ सही कराने के साथ ही दबंगों पर आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई। कोतवाली कायमगंज के गांव कुंवरपुर इमलाक के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नाजिम ने गांव स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर किए जा रहे अवैध खनन को रोकने की शिकायत करते हुए कहा है कि इस अवैध कार्य को करने वाले गांव का सामाजिक सौहार्द खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए इस कृत्य को जल्द से जल्द रोकते हुए अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए । समाधान दिवस अवसर पर स्वच्छता शपथ भी ली गई।

इसमें कहा गया कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था। उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी । बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। हम आजाद हुए तो हमारा कर्तव्य है कि हर वर्ष 100 घंटे यानी प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को धरातल पर लाकर चरितार्थ करें । शपथ ले कि न गंदगी करेंगे और न करने देंगे सबसे पहले स्वयं से ,परिवार से ,मोहल्ले से ,गांव से एवं अपने कार्यस्थल से स्वच्छता की शुरुआत करेंगे ।

क्योंकि हम सबको मालूम है की स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा यह कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। आयोजित समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें अवैध अतिक्रमण, चक मार्गो से जुड़ी हुई राजस्व विभाग से संबंधित तथा अन्य विभागों के निष्पादन योग्य प्राप्त हुई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes