सीपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान लगाया गया कैंप 153 मरीज का किया गया चिकित्सीय परीक्षण

सीपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व समर्पण सेवा

कायमगंज फर्रूखाबाद 17 नवंबर 2022

सीपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में नगर के मोहल्ला सधवाड़ा स्थित फूलमती देवी मंदिर के प्रांगण में आज दिन गुरुवार को विशाल निशुल्क परामर्श व दवा वितरण कैंप का आयोजन किया गया।

इसमें सीपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर शिवम त्रिपाठी व उनकी कुशल टीम द्वारा कुल 153 मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण व दवाइयां वितरित की गई। कैंप में बदलते मौसम को देखते हुए सर्दी, जुखाम, बुखार, खांसी जैसे मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं हड्डी, दिमाग, हार्ट, शुगर, बीपी के मरीजों को उचित परामर्श व दवाई दी गई।
शिविर का शुभारंभ सदस्य राज्य महिला आयोग डॉ मिथिलेश अग्रवाल जी द्वारा किया गया। उन्होंने आए हुए मरीजों का कुशलक्षेम पूछा और कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। समय-समय पर चिकित्सीय परीक्षण भी करा लेना चाहिए।

साथ ही गरीब मरीजों को जो कैंप में दिखाने के बावजूद कोई गंभीर समस्या थी उन्हें सीपी हॉस्पिटल भेजकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश मुंडेजा को दिखाया गया। वही जांच और दवाइयों पर भी छूट दी गई। इस दौरान मुन्ना लाल गुप्ता, मुन्ना वर्मा, गोपी सक्सेना, नितिन गंगवार, मधुबाला पाल व फूलमती मंदिर के महंत राजेंद्र अग्निहोत्री, सत्यपाल लोधी, ऋषि भारद्वाज, अजय सक्सेना, अखिलेश शर्मा, अक्षम शाक्य, नितिन शाक्य सहित अनेक समाजसेवी लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान

और पढें:-

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes