CBI Logo On The Car: सीबीआई लोगो गाड़ी पर लगाने वाले तथाकथित डॉक्टर का अस्पताल सीज कर दूसरे अस्पतालों में की स्वास्थ्य टीम ने छापेमारी, झोलाछापों में मचा हड़कंप

CBI Logo On The Car

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 17 नवंबर 2022
ए सी एम ओ के कायमगंज में किए गए आकस्मिक निरीक्षण के साथ छापामारी से दिनभर झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकांश चिकित्सक एवं लैब संचालक अपनी-अपनी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान एसीएमओ ने दो अस्पतालों पर नियम के विपरीत व्यवस्था देख कार्यवाही भी की। वही दो अस्पतालों को चेतावनी देते हुए कार्यवाही की बात कही है।

Picsart 22 11 17 17 55 56 994

इसके बाद उनका काफिला सी एचसी अस्पताल पहुंचा।, जहां साफ सफाई के अलावा अन्य जरूरी व्यवस्था एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की गई।
बताते चलें कि एसीएमओ डॉक्टर राजीव रंजन आज कायमगंज पहुंचे थे। जहां उन्होंने सबसे पहले फरीदी नर्सिंग होम में पहुंचकर अल्ट्रासाउंड चेक किया। इस अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था बहुत ही निम्न स्तर की दिखाई दे रही थी। सफाई व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश देते हुए। स्वास्थ्य अधिकारियों का काफिला श्यामा गेट पहुंचा। यहां पहुंच कर अधिकारियों ने सूर्या नर्सिंग होम का, अल्ट्रासाउंड कक्ष देख कर नाराजगी व्यक्त की ।

Picsart 22 11 17 17 53 52 285

उन्होंने कहा की कक्ष छोटा है इसे बड़ा कराया जाए। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारी हासिल करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए । वहां मौजूद सूर्या नर्सिंग होम के मालिक/ चिकित्सक से कहा की पत्रकारों को 50% डिस्काउंट की व्यवस्था आप अपने यहां लागू करें ।अगर कोई पत्रकार अपना इलाज कराने आपके पास आता है तो आप उनका इलाज निःशुल्क करें । अगर वह अपने किसी परिजन को इलाज के लिए लेकर आता हैं । तो उनका इलाज 50% डिस्काउंट पर करें। वहां उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था को देखते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की चेतावनी दी। इसके बाद उनका काफिला महिंद्रा आई हॉस्पिटल जटवारा रोड पहुंचा ।जहां एसीएमओ ने महेंद्र गुप्ता आई हॉस्पिटल संचालक से अस्पताल संचालन का प्रमाण पत्र मांगा। जिस पर वह प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके ।इसके बाद उन्होंने ओटी में तथा मरीज भर्ती कक्ष में ताले डलवा दिए। उन्होंने उनकी गाड़ी पर लिखे सीबीआई के लोगो के बारे में जानकारी की इस पर महेंद्र गुप्ता ने बताया की उसके आगे एनसीपी लिखा हुआ है। जो हमारी संस्था है।

Picsart 22 11 17 17 49 45 575

हम संस्था के द्वारा लोगों की समाज सेवा करते हैं। बहां एसीएमओ ने चेतावनी देते हुए ओटी एवं मरीज भर्ती कक्ष सील कर दिया। इसके बाद उनका काफिला लखनपुर गांव के पास स्थित रामनगर पहुंचा। जहां बड़े पैमाने पर अल्ट्रासाउंड फाइनल मशीन द्वारा लोगों की जांच की जाती थी । तथा वहां भर्ती मरीज भी मिले। इसके बाद एसीएमओ की टीम द्वारा मरीज भर्ती कक्ष एवं जहां पर जांच एवं चिकित्सक बैठते थे। वह कमरा सील कर दिया । यहां चिकित्सा अधिकारियों को झोलाछाप डॉक्टर जितेंद्र यादव नहीं मिले। इसके बाद टीम ने नोटिस थमां दिया तथा कहा की कल सुबह सीएमओ ऑफिस आकर अपने प्रमाण पत्र दिखाएं। अस्पताल सील करने के बाद टीम प्रेम नगर स्थित सीपी स्कूल के सामने बी सी के मेमोरियल पॉली क्लीनिक पर पहुंचे। जहां एसीएमओ को आता देख मौजूद कर्मचारी ने अपना अस्पताल बंद कर लिया। इसके बाद अस्पताल खुलवाते हुए जब टीम अंदर पहुंची तो पता चला की अंदर काफी मरीज भर्ती हैं। इसके बाद टीम ने चिकित्सकों के बारे में जानकारी हासिल की लेकिन वहां कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। मरीज बेड पर लेते हुए थे। उन्हें कंबल तक नहीं दिया गया था। एक कंप्यूटर के सहारे अस्पताल में भर्ती मरीजों का विवरण सहित अन्य व्यवस्था संबंधी मामला निर्भर था । जिसे देखकर उनका पारा चढ़ गया। कंपाउंडर को फटकार लगाते हुए कंबल देने की बात कही। इसके बाद चिकित्सक को बुलाने की बात कही, लेकिन चिकित्सक वहां नहीं पहुंचे ।

इस अस्पताल को भी सील करने की बात कही है। 12 घंटे का टाइम दिया गया है । मरीजों को डिस्चार्ज करने की हिदायत देते हुए कल अपना जवाब आकर सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया। कहा गया कि अपने अभिलेख दिखाएं तभी अस्पताल खोलें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। टीम ने यहां भी नोटिस दिया है। इसके बाद टीम कायमगंज समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां इमरजेंसी में मरीजों का हाल-चाल लिया तथा साफ सफाई व्यवस्था देखी इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक को एसीएमओ द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes