-
Misleading by writing CBI on the Vehicle
फर्रुखाबाद 17 नवंबर 2022
कोतवाली व नगर कायमगंज में प्राइवेट रुप से आंख का अस्पताल संचालित करने वाला बिना डिग्री अपने को डॉक्टर लिखने वाला व्यक्ति पिछले कुछ समय से टाटा सूमो गाड़ी पर सीबीआई लिखवा कर लोगों को गुमराह करता हुआ अपने रोव का हऊआ जिले में दिखाता रहा। इस गाड़ी का प्रयोग इस फर्जी डॉक्टर के खास लोग भी समय-समय पर करते रहे । गाड़ी का प्रयोग कर जांच एजेंसी का खौफ दिखाया जाता रहा ।
अभी पिछले 2 दिनों से जिले में एक चर्चा आम तौर पर हो रही थी कि सीबीआई कहीं न कहीं किसी की जांच या छापा डालने के लिए जिले में प्रवेश कर चुकी है। इसीलिए गाड़ी लगातार कभी यहां तो कभी कहीं चक्कर लगा रही है। लेकिन इसका पर्दाफाश उस समय हुआ जब गाड़ी के ड्राइवर ने जालसाजी से पर्दा उठाते हुए हकीकत बताई और इसका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। सीबीआई लिखी हुई गाड़ी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऑफिस की तरह पहुंची। जिसे देखते ही पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग पर अपनी घौंस गालिब करने के लिए इस फर्जी डॉक्टर के गुर्गे उधर गए थे।
बताया जा रहा है कि गाड़ी पर कायमगंज नगर में आंखों का अस्पताल चलाने वाला फर्जी डॉक्टर पिछले काफी समय से सीबीआई लिखवा कर साथ ही प्रतिबंधित हूटर लगाकर लोगों को गुमराह करता हुआ न जाने किस अवैध कृत्य को अंजाम देने की फिराक में था अथवा ऐसा कुछ गैरकानूनी काम करता रहा। यह तो जांच का विषय है। किंतु सबसे बड़ी बात तो यह है कि सीबीआई लिखी लखनऊ नंबर की गाड़ी जिले में इतने दिनों से घूम रही थी और कानून के रखवाले न जाने क्यों इस गाड़ी की जांच नहीं कर रहे थे। इसके पीछे का असली कारण क्या हो सकता है , इसकी जानकारी तो कानून के अनुसार व्यवस्था बनाने बालों को या फिर खुद ऐसा कृत्य करने वाले इस फर्जी डॉक्टर को ही होगी।
किंतु प्रश्न पैदा होता है कि जिला प्रशासन अब तक आंखें बंद किए रहा, तो आखिर क्यों, और अब जब इसकी सच्चाई सामने आ गई है, तो इस तरह का फर्जी काम करने वाले के विरुद्ध क्या कार्यवाही होगी, और यदि होगी तो कब तक, यह प्रश्न आज भी अनुत्तरित बना हुआ है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
और पढें:-
-
युवती से छेड़छाड़ करने बाले युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
-
महिला को मारपीट कर घायल करने का आरोप
-
Kaimganj News: खोखा दुकानदार को पीटा शिकायत पुलिस से
-
व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं आयकर विभाग अधिकारियों ने बैठक कर एक दूसरे को सम्मानित करते हुए किया विचार-विमर्श
-
आयोजित बाल मेले में बच्चों ने दिया अपनी मेधा का परिचय

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct