KAIMGANJ NEWS घरेलू जायदाद बटवारा विवाद में भाई ने भाई को किया लहूलुहान – हालत गंभीर

Picsart 25 10 23 17 32 20 133

KAIMGANJ NEWS – धारदार हथियार से हमला करने के बाद धक्का दे नीचे फेंका
कायमगंज / फर्रुखाबाद
घरेलू जायदाद बटवारे में भाई द्वारा भाई पर हमला कर मरणासन्न स्थिति में पहुंचा देने की घटना कस्बा कायमगंज के मोहल्ला सधवाड़ा की बताई गई है । गंभीर रूप से घायल हुए पीडित भाई की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि उनके पति पर प्राण घातक हमला उनके बडे भाई अशोक ने संपत्ति बटवारे को लेकर किया। उसके अनुसार उनके पति 1 नवम्बर की शाम करीब 7 बजे अपने घर मोहल्ला सधवाड़ा स्थित कमरे से सामान लेने गए थे। इसी समय उनके बड़े भाई अशोक से संपत्ति बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अशोक ने धारदार हथियार से छोटे भाई के सिर पर चोट पहुंचाई ।आरोप है कि अशोक ने हमले की योजना पहले से ही बना ली थी । इसीलिए मकान की पहली मंजिल पर लगे लोहे के जाल को खोल रखा था। हमला करने के बाद उसने घायल भाई को धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे जा गिरे इससे और अधिक गंभीर रूप से घायल हो गये। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने पर उसे कानपुर के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। पीड़ित की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि पति के होश में आने के बाद जब उन्हें घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने 3 नवम्बर को आरोपी अशोक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिर्पोट दर्ज कर ली है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes