KAIMGANJ NEWS बारात आने से एक दिन पहले ही लड़के पक्ष ने किया शादी करने से इनकार

IMG 20251106 WA0058

KAIMGANJ NEWS – लडकी के पिता ने कहा कि टीका लगन रोक वरीक्षा सभी रश्में हो चुकीं पूरी , लाखों का खर्चा साथ ही बांटे जा चुके निमंत्रण पत्र तब किया इनकार यह न्याय संगत नहीं है
कायमगंज / फर्रुखाबाद
वर पक्ष जनपद फर्रुखाबाद के थाना कंपिल क्षेत्र का है । वहीं वधू पक्ष
जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया गया है । दोनों के बीच शादी की बात तय हुई थी । बारात आगमन तथा भांवरें पड़ने का समय आ चुका था । केवल एक दिन शेष बचा था कि इसी बीच वह होने लगा जिसकी कल्पना तक कोई नहीं कर सकता था । वधू पक्ष जिला शाहजहांपुर थाना कलान क्षेत्र के निवासी परिवार की खुशी उस समय परेशानी भरी मायूसी में बदल गई जब कंपिल क्षेत्र के गांव के युवक पक्ष ने शादी से एक दिन पहले ही विवाह करने से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि वह शादी की तैयारियों पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च कर पूरी चुका है । इतना ही नहीं भांवरों से पहले की सभी वैवाहिक रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। अब बारात 6 नवंबर025 को आने वाली थी, जिसके निमंत्रण कार्ड भी रिश्तेदारों और परिचितों में बंट चुके हैं। लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने छह माह पहले अपने गांव में धूमधाम से वरीक्षा (रोक), गोदभराई और लगुन जैसी पारंपरिक रस्में पूरी की थीं। दोनों परिवारों के बीच सहमति से विवाह की तारीख 6 नवंबर तय हुई थी। तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र भी भेज दिए गए थे। लड़की पक्ष का कहना है कि अब वर पक्ष अचानक शादी से इनकार कर पीछे हट गया है। उन्होंने नकद ढाई लाख रुपये खर्च किए हैं, जबकि दान-दहेज और भोजन आदि की पूरी व्यवस्था भी की जा चुकी है । जब शादी से इनकार किए जाने के मामले की जानकारी वधू के पिता को हुई । तो उसने वर पक्ष को समझाने का प्रयास किया किन्तु बात ना बनती देख लड़की के पीडित पिता ने प्रकरण की जानकारी देते हुए थाना कंपिल पुलिस को तहरीर दी, तहरीर के साथ साक्ष्य के तौर पर शादी का कार्ड भी पुलिस को सौंपा । शिकायत मिलने पर थाना पुलिस ने लड़के पक्ष को सूचित कर थाने बुलाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों पक्षों में सहमति हेतु बात हो रही है । यदि आपसी सहमति से मामले का हल नहीं हुआ, तो नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes