KAIMGANJ NEWS भरभरा कर गिरी स्कूल की दीवार हादसा टला

Picsart 25 11 07 06 22 59 337

KAIMGANJ NEWS – गनीमत रही हादसे के समय स्कूल बंद था
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर कायमगंज के पास बसे गांव कुबेरपुर में परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीवार रात को अचानक भरभरा कर धराशाई हो गई ।दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे । उन्होंने देखा कि दीवार की ईटें तथा मलवा बिखरा पड़ा है । यह नजारा देख लोग भौंच्चके रह गए । गनीमत रही कि रात होने के कारण स्कूल बंद था । इसलिए स्कूल स्टाफ शिक्षक तथा छात्र उस समय वहां नहीं थे । ऐशी स्थिति में बड़ा हादसा होने से टल गया । लोगों ने राहत की सांस ली । घटना के संबंध में
बताया गया है कि विद्यालय की दीवार के पास खाली जगह पड़ी हुई थी । जिसको गांव के ही पूर्व प्रधान के भाई महेश शाक्य ने खरीद लिया। लगभग 6 माह पूर्व इस जमीन पर न्यास खुदवा कर छोड़ दी गई। खुदी हुई न्यास में बरसात का पूरा पानी भरा रहा। नमी तथा एक तरफ खाली जगह हो जाने के कारण दीवार कमजोर हो गई थी । जो गत रात भरभरा कर जमींदोज हो गई । यदि कहीं विद्यालय खुला होता तो कुछ भी हो सकता था।
= क्या कहा हेड मास्टर ने =
घटना के बारे में विद्यालय के इंचार्ज प्रधान अध्यापक वशीमुद्दीन खान ने बताया कि जिस समय विद्यालय दीवार के पास सटाकर न्यास (नींव) खोदी गई थी । उसी समय संभावित खतरे की आशंका जताते हुए मैंने आपत्ति की थी । साथ ही इसकी शिकायत करते हुए सूचना उच्च अधिकारियों को दी थी ।किन्तु पिछले 6 माह से न्यास वैसी ही खुदी पड़ी रही । नतीजन आज दीवार धरासाई हो गई । घटना की सूचना एसडीएम व विभागीय अधिकारियों को देकर मामले से अवगत करा दिया गया है।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes