कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 नवंबर 2022
उत्तर प्रदेश सरकार का अवैध निर्माण पर लगातार बुलडोजर गरज रहा है। किंतु फिर भी लोग जाने अनजाने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं । इसी तरह किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग कार्यालय सहायक अभियंता फर्रुखाबाद द्वारा एक नोटिस कोतवाली कायमगंज के गांव अताईपुर कोहना निवासी नरवीश पुत्र सीताराम को जारी करते हुए। उन्हें चेतावनी दी है कि वे कायमगंज अताईपुर मार्ग के 4 किलोमीटर पर दाई ओर राजस्व नक्शे के अनुसार मार्ग की भूमि पर किए गए ।अवैध निर्माण कार्य को नोटिस प्राप्त के 7 दिन के अंदर स्वयं हटा लें ।यदि ऐसा नहीं किया तो प्रशासन की मदद से लोक निर्माण विभाग द्वारा अवैध निर्माण को हटा दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग द्वारा दिए गए नोटिस से ऐसे ग्रामीण जिनके निर्माण कार्य नरवीस की तरह ही के हैं ।
सभी में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की बात सुनकर जिला पंचायत सदस्य ज्योति गुप्ता ने लगभग तीन दर्जन ग्राम वासियों के हस्ताक्षरों से युक्त पत्र जिलाधिकारी के नाम संबोधित समाधान दिवस की अध्यक्षता करने कायमगंज आई मुख्य विकास अधिकारी मैडम एम अरुण मौली को सौप कर, दिए गए ,नोटिस का कड़ा विरोध किया। पत्र में कहा गया है कि दिया गया ,नोटिस सरासर गलत है । कोई भी निर्माण कार्य अवैध रूप से नहीं किया गया है। उनका कहना है कि कायमगंज से अताईपुर बाला मार्ग शमशाबाद तक जाता है।
जिस पर गांव लालबाग ,कटरा रहमत खाँ, इमादपुर थमरई आदि स्थानों पर मार्ग बहुत सकरा है ,और जितनी चौड़ाई का संज्ञान अताईपुर वाले मामले में लिया गया है। उतना ही चौड़ाई वाला स्थान पूरे मार्ग पर होगा। लेकिन अन्य स्थानों पर ऐसा नहीं किया गया। उनका तर्क है कि उनके निर्माण पुश्तैनी पैतृक मकान हैं। जो बहुत पहले से बने चले आ रहे हैं।
पक्षपातपूर्ण ढंग से यहां मकानों को ध्वस्त किया गया तो हम लोगों व हमारे परिवार के सदस्यों के सामने जीवन यापन में बहुत बड़ी कठिनाइयों से भरी परेशानियां पैदा हो जाएंगी। जिससे हम लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल ही नहीं असंभव जैसी स्थित में पहुंच जाएगा। उनका तर्क है कि जो लोग सोर्सफुल और दबंग हैं तथा अच्छे राजनैतिक रसूख वाले हैं। उनके नाम नोटिस जारी नहीं किए गए। हम सीधे -साधे कृषक ग्रामीणों के विरुद्ध नोटिस जारी करना न्याय संगत नहीं है। इसलिए हम गरीबों की भावनाओं को आघात न पहुंचाया जाए। आशंकित ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Kamalganj News: विद्युत संविदा कर्मियों ने मारपीट कर वसूले गए राजस्व धन लूट का आरोप लगा की पुलिस से शिकायत
-
Threatened to Rape: मोबाइल फोन से गाली गलौज कर दी दुष्कर्म की धमकी -रिपोर्ट दर्ज
-
Kaimganj News: महिलाओं को देख अश्लीलता करने वाला मंजनू पहुंचा पुलिस गिरफ्त में
-
Science Exhibition: माध्यमिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रखर प्रतिभा की झलक
-
CDO solved the problems of 13 Complainants: आयोजित समाधान दिवस में 13 फरियादियों की समस्याओं का सीडीओ ने कराया निस्तारण
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct