KAIMGANJ NEWS नगर पालिका में एडीएम का कड़ा निरीक्षण, अभिलेखों की खामियां पकड़ीं—तुरंत सुधार के निर्देश

Picsart 26 02 17 07 19 42 727

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद संवाददाता।
अपर जिलाधिकारी ने सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक एवं सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव से लेकर विभिन्न विभागीय पटलों की कार्यप्रणाली तक गहन जांच की गई और जहां-जहां कमियां मिलीं, उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए।
एडीएम ने निरीक्षण की शुरुआत पालिका परिसर स्थित पुस्तकालय से की। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और उपस्थिति पंजिका की जांच की। इसके बाद सभागार, डेड स्टॉक स्टोर, पथ प्रकाश स्टोर तथा जनरेटर कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यालय के निर्माण, पथ प्रकाश, कर, जन्म-मृत्यु एवं लेखा पटलों पर पहुंचकर अपर जिलाधिकारी ने पत्रावलियों को खंगाला। संबंधित लिपिकों और कार्यालय सहायकों से लंबित प्रकरणों की स्थिति पूछी गई तथा अभिलेखों में दर्ज प्रविष्टियों की गहन पड़ताल की गई। अधिशासी अधिकारी के कक्ष में सर्विस बुक, स्टॉक रजिस्टर, फाइल रजिस्टर और जन्म-मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर की बारीकी से जांच की गई। साथ ही सफाई व्यवस्था और जलापूर्ति से संबंधित सामग्रियों के स्टॉक का भी अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के समापन पर अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और अभिलेखों के सामान्य रख-रखाव पर संतोष जताया, लेकिन कुछ तकनीकी व प्रक्रियात्मक कमियों को चिन्हित करते हुए उन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी डॉ. लव कुमार मिश्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार आजाद, अवर अभियंता (जल) प्रशांत कुमार, प्रभारी गृहकर लिपिक विजय सिंह, पथ प्रकाश प्रभारी नीरज गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
— ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव | दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मानवता की मिसाल: दिव्यांग की फरियाद सुनने खुद दफ्तर से बाहर आईं पुलिस अधीक्षक

Farrukhabad news 17 फरवरी, 2026 फर्रुखाबाद- फतेहगढ़ ​जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग व्यक्ति की समस्या पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रिश्तों को किया अमर: देवरानी ने जेठ को लीवर दान कर बचाई जान, इंसानियत के आगे सब नतमस्तक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । गांव निजामुद्दीनपुर से रिश्तों, त्याग और मानवता को नई ऊंचाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नगर पालिका में एडीएम का कड़ा निरीक्षण, अभिलेखों की खामियां पकड़ीं—तुरंत सुधार के निर्देश

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद संवाददाता। अपर जिलाधिकारी ने सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कुंडा शिवधाम, रुद्राभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब 

KAIMGANJ NEWS संवाददाता ,कायमगंज (फर्रुखाबाद)। श्री स्वर्ण सरोवर शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में कुंडा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यस्त सड़क के गड्ढे को नपा द्वारा कूडे से पाटने का हुआ कड़ा विरोध

KAIMGANJ NEWS- स्थानीय लोगों व दूकानदारों ने इसे खतरा बता सड़क निर्माण सामिग्री से गढ्ड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में तैनात दरोगा तथा हिस्ट्रीशीटर के बीच हुई बार्ता का ऑडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप

KAIMGANJ NEWS – वायरल ऑडियो में दरोगा बीस क्वाटर दारू किसी को लगाने की कहकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में किया युवाओं से आत्मगौरव व राष्ट्रएकता के साथ आगे बढ़ने का आवाह्न

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद जनपद की तीर्थ नगरी कम्पिल में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes