KAIMGANJ NEWS हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कुंडा शिवधाम, रुद्राभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब 

IMG 20260216 174716

KAIMGANJ NEWS संवाददाता ,कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
श्री स्वर्ण सरोवर शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में कुंडा स्थित स्वर्ण सरोवर शिवधाम पर आयोजित श्री शिव रुद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
रुद्राभिषेक के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे में दिनभर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे परिसर में भक्तिमय उल्लास देखने को मिला।
रुद्राभिषेक के दौरान वाराणसी से पधारे विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग का दिव्य एवं आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंत्रों की गूंज से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेंद्र सिंह (पिंटू यादव), विजय यादव (जंट सिंह यादव), रमेश गुप्ता, विजय गुप्ता, सुबोध कुमार उर्फ मंसाराम,पियूष अग्रवाल, प्रमोद वर्मा, शैलेश गुप्ता, दिनेश गंगवार, डॉ. बंगाली, रामू यादव, नीलम गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, प्रदीप रस्तोगी, लवली यादव, अंकिता गुप्ता, अनमोल अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। आयोजन की सफलता पर मंदिर समिति ने सहयोगियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes