KAIMGANJ NEWS- सूचना पर परिवार में मचा कोहराम – परिजन शव लेकर पहुंचे कायमगंज
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी राम आसरे कौशल का 25 वर्षीय पुत्र कल्लू कौशल गोरखपुर में मेले में स्टेज सजावट तथा झूला आदि लगाने का काम करता था। वीती शाम कल्लू मेले से अपने घर आने के लिए चला था । वह स्टेशन तक पहुंचने के लिए टैम्पों पर बैठा था । रास्ते में टेंपो से नीचे गिर कर हालत गंभीर हो गई । गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे वहीं पडोस के अस्पताल ले जाया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । मौत की सूचना मिलने पर परिजन गोरखपुर पहुँच गए । जहां से मृतक का शव आज सबेरे कायमगंज ले आए । मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी एवं छोटे भाई छोटू कौशल ने बताया कि उन्होंने किसी भी तरह की कोई कार्यवाही करने से वहां भी इनकार कर दिया था । इसके बाद उन्हें शव सौंप दिया गया था । यहां भी बे कोई कार्यवाही नहीं करना चाहते है । पत्नी तथा भाई ने भी कल्लू की मृत्यु टैम्पों से गिर कर होने की बात कही है । कार्यवाही न करने की बात उन्होंने लिखित रूप से गोरखपुर में ही दे दी थी । परिजन इसलिए वगैर पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार करने के लिए शव ले जाने की तैयारी कर रहे हैं । मृतक अपने पीछे एक बेटे चिराग को छोड़कर इस दुनिया से हमेशा के लिए चला गया। मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था । परिवार के भरण पोषण के लिए मेलों तथा अन्य कार्यक्रमों में स्टेज सञ्जा आदि का काम किया करता था । परिवार के युवा सदस्य की मौत के गम में पत्नी भाई सहित पूरा परिवार बहुत अधिक गमगीन है । परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct