KAIMGANJ NEWS परिषदीय विद्यालय का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने चुरा लिया सामान

Picsart 24 04 23 22 38 48 194

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 अप्रैल 2024

कोतवाली व विकासखंड कायमगंज क्षेत्र के अंतर्गत स्थित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय न्यामतपुर ढिलावली में अज्ञात चोरों ने चोरी करके स्कूल में रखा सामान चुरा लिया l इस विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ईश्वर दयाल ने कोतवाली पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया है कि 22 अप्रैल की रात को विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस आए चोरों ने रसोई घर का भी ताला चटका दिया और उसमें रखे दो गैस सिलेंडर – एक पैकेट गेहूं – एक पैकेट चावल – पांच चटाइयां चुराने के बाद चोरों ने विद्यालय के कक्षा कक्ष का भी ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर इस कक्ष में रखी एलसीडी ( टीवी )स्टेबलाइजर चोरी कर लिया । प्रधानाध्यापक के अनुसार जब बे आज सवेरे समय लगभग 7:45 बजे विद्यालय पहुंचे । तो स्कूल – रसोईघर तथा कक्षा कक्ष का टूटा हुआ ताला देखा। अंदर देखा तो उपरोक्त सामान गायब था। बाकी सामान वही अस्त-व्यस्त हालत में बिखरा पड़ा था । पुलिस ने दी गई लिखित तहरीर की एक प्रति सील साइन के साथ रिसीव कर ली है । फिलहाल समाचार लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी । शायद इस चोरी की घटना की जांच करने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाए ।परिषदीय स्कूलों में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है । क्षेत्र में इससे पहले भी और कई विद्यालयों में इसी तरह अज्ञात चोरों ने स्कूल का सामान चोरी करके अपने दुस्साहस का परिचय दिया है। लेकिन आज तक किसी भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो पाया । संभवत: यही कारण हो सकता है कि बुलंद हौसलों के साथ रह – रह कर शातिर चोर – चोरी की वारदातों को बेखौफ हो अंजाम देते चले जा रहे हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes