KAIMGANJ NEWS मेरा भारत मेरा परिवार नाम से लगा भाजपा का फ्लेक्स उड़ा रहा आचार संहिता की धज्जियां

Picsart 24 04 24 16 45 17 077

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 अप्रैल 2024

2024 सामान्य लोकसभा निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई । जिस समय अधिसूचना जारी हुई । उस समय सक्रिय हुए प्रशासन ने नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य मार्गो अन्य स्थलों पर लगी होर्डिंग बैनर फ्लेक्स हटाने का अभियान शुरू कर दिया था । उस समय लगभग हर जगह से यह सारी चीजें हटा भी दी गई थी। लेकिन फिर भी सत्ता की हनक कुछ अलग ही से अपना रुतबा रखती है । यह बात कायमगंज नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर बिल्कुल कोतवाली के निकट साथ ही उस मुख्य मार्ग पर लगी है । जहां से होकर हर समय निर्वाचन की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों की गाड़ियां भी हर समय निकलती हैं । ऐसा भी नहीं की इस फ्लेक्स पर किसी की नजर ना पड़ी हो । लेकिन सत्ता की हनक के आगे शायद इस फ्लेक्स को हटाने की किसी ने हिम्मत न जुटाई हो या हिम्मत जुटाने की ही हिम्मत ना हो पाई हो । खैर कुछ भी हो लेकिन यहां लगा यह फ्लेक्स जिस पर सबसे ऊपर काफी मोटे अक्षरों मेंलिखा है मेरा भारत – मेरा परिवार – और इसी के साथ पीएम मोदी की साफ-साफ तस्वीर छपी है । इसी फ्लेक्स पर एक तरफ लिखा है – ये है मोदी की गारंटी – और दूसरी तरफ भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल छपा है । ठीक इसी के साथ लिखा है कि – फिर एक बार मोदी सरकार -और इस फ्लेक्स के बिल्कुल नीचे पट्टी में एक तरह से वोट देने की अपील करते हुए लिखा गया है – कमल का बटन दबाएं -ठीक इसके आगे E V M का चिन्ह और कमल के फूल का निशान छपा है । इसके आगे लिखा गया है – भाजपा को जिताएं ॥ इस तरह यह लगा फ्लेक्स सत्ताधारी दल उसके साथ देश के पीएम का फोटो युक्त तो है ही पूरा फ्लेक्स एक पार्टी विशेष सत्ताधारी दल भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए नगर के व्यस्त एवं मुख्य मार्ग पर लगा हुआ आदर्श आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है । क्या इसकी तरफ कोई प्रशासनिक अधिकारी अथवा पुलिस का अधिकारी या कर्मचारी देखने की हिम्मत इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि यह फ्लेक्स सीधे-सीधे सत्ताधारी दल के प्रचार में लगा है । लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह का फ्लेक्स होर्डिंग अथवा बैनर कहीं किसी विपक्षी दल / पार्टी का लगा होता तो अब तक उसे नोच कर कूड़ेदान में डाल दिया गया होता ।लेकिन यह फ्लेक्स तो सत्ता की हनक दर्शाता हुआ आचार संहिता की धज्जियां उड़ाता हुआ मुख्य मार्ग पर काफी दिन से लगा है। अब आप ही सोचिए क्या यही है आदर्श आचार संहिता और यही व्यवस्था क्या निष्पक्ष सही और सुचारू रूप से लोकतंत्र के महापर्व मतदान के लिए किस तरह का संदेश दे रही है? ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes