युवक को रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने लूटा

IMG 20251126 161248

KAIMGANJ NEWS -बहन की शादी में आ रहा था, रोडवेज कर्मियों ने सुनसान जगह फेंका, गंभीर हालत में लोहिया रेफर
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नोएडा से शादी में शामिल होने आ रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बना लिया गया। सदस्यों ने युवक को बेहोश कर नकदी और सामान ले गए। आरोप है कि रोडवेज चालक व परिचालक ने भी इंसानियत को शर्मसार करते हुए घायल युवक को फर्रुखाबाद रोड पर कड़ाके की ठंड में सुबह सुनसान इलाके में सड़क किनारे डाल कर चले गए।
नगर के बगिया मोहल्ला निवासी सूर्यकांत नोएडा में कपड़े की फैक्ट्री में काम करता है। उसकी चचेरी बहन की शादी गुरुवार को होनी है। इसी सिलसिले में वह मंगलवार रात भात का कपड़ा और अन्य सामान लेकर रोडवेज बस से कायमगंज आ रहा था। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह ने उसे अपनी जाल में फंसाकर बेहोश कर दिया और उसका सामान लेकर फरार हो गए। आरोप है कि बेहोशी की हालत में पड़े युवक को देखकर बस चालक व परिचालक ने मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार करते हुए उसे फर्रुखाबाद रोड स्थित धमगवा के पास सुनसान इलाके में सड़क किनारे डाल दिया और बस लेकर आगे बढ़ गए। युवक सुबह कड़ाके की सर्दी में बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। जब राहगीरों ने उसे पड़ा देखा तो उसके पास रखे मोबाइल से घर वालों को फोन किया और अलाव जलाकर उसे गर्माहट देने की कोशिश की। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। पिता रामचरन ने आरोप लगाया कि जहरखुरानी गिरोह ने 15 हजार रुपए नकद, भात का कपड़ा, घड़ी और अन्य सामान लूट लिया, जबकि मोबाइल छोड़ गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सूर्यकांत की हालत गंभीर बताते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों ने रोडवेज कर्मचारियों की संवेदनहीनता पर भी सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes