KAIMGANJ NEWS -मृतक की माँ ने जेठ व देवर के बेटों पर अपने बेटे की हत्या करने का लगाया आरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जमीनी विवाद खूनी रंजिश में उस समय बदल गया।जब युवक को उसी के ताऊ तथा चाचा के बेटों ने घेर कर मारपीट कर दी ।जिससे उसकी हालत मरणासन्न हो गई थी । घबराई मां अपने बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची । लेकिन तब तक उसका बेटा मौत के आगोश में आ चुका था । मां ने अपने ही जेठ तथा देवर के बेटों पर मारपीट कर उसके बेटे को मार डालने का आरोप लगाया है। थाना कंपिल क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी 32 वर्षीय अनुज को मंगलवार शाम उसकी मां कमलेश गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचीं। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुज अविवाहित था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां का आरोप है देवर और जेठ के लड़कों ने उसकी पिटाई की है। उसके पुत्र जमीन में हिस्सा मांगते है। मृतक की मां का कहना है कि मारपीट के बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की थी। इसके कुछ देर बाद अनुज के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर मां कमलेश उसे ई-रिक्शा से कायमगंज के निजी चिकित्सक के पास ले गईं। वहां से उसे बाहर ले जाने को कहा गया। उसके बाद महिला उसे वापस कंपिल लेकर आई। इधर पुलिस को सूचना मिली कि युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर एसओ कंपिल नितिन चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक चौराहे पर बेहोशी की हालत में मिला था। उसकी मां भी वहीं थी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है । उधर, निजी चिकित्सक के अनुसार जब गंभीर हालत में युवक को उसके पास लाया गया था उस समय युवक के पेट पर चोटों के निशान जैसे मालूम पड़ रहे थे । इसी कारण उसे कहीं बाहर ले जाकर इलाज कराने की राय दी गई थी । इस प्रकरण में पुलिस का कहना है कि घटना के सही तथ्यों की जांच कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है । शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात भी पुलिस कह रही थी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun