KAIMGANJ NEWS – ना तो गट्टा बंदी हुई और ना हीं खडे झाड़ झंकाड किए साफ
– कुछ स्थानों पर केवल जांच में दिखावे के लिए हल्की सी सफाई व्यवस्था ठीक , वाकी पूरा राजवाह तथा माइनर वहा रहे अपनी दुर्दशा पर आंसू
कायमगंज / फर्रुखाबाद
प्रदेश शासन द्वारा किसानों को सिंचाई की सुविधा के लिए नहरों रजवाहों तथा माइनरों की सफाई करने का बजट आवंटित कर सही ढंग से साफ सफाई करने का निर्देश दिया । जिससे कि हर , नहर शाखा में टेल तक पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सके । किंतु भ्रष्टाचार और धांधली के चलते शासन के आदेशों की किसी को भी परवाह नहीं है ,सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता का निर्वाह करते हुए काम पूरा दिखा कर वजट के आए लाखों हजार रुपए बंदरबांट जैसा कर लिया गया । जबकि हकीकत में स्थिति जो पहले थी वैसी ही आज भी है । ऐसी हालत में नहर अथवा रजवाहा या फिर किसी भी माइनर में टेल तक पानी पहुंच ही नहीं सकता । क्योंकि इन शाखाओं की सही सफाई न होने से पटरियां डौला तथा बीच की चौड़ाई के साथ ही गहराई भी कम हो गई है । जिससे पानी पर्याप्त मात्रा में वहाव नहीं ले सकता , यदि छोड़ भी जाएगा तो पटरियां फट जाएगी खंदी होगी । जगह-जगह होने वाली खंदी से खेतों में खड़ी फसलें भी तबाह हो जाएंगी । उदाहरण के लिए निचली गंगा नहर शाखा फर्रुखाबाद का नंबरी राजवाह ललई इसमें से होकर लगभग 9 शाखाएं माइनरों के रूप में निकालीं गई हैं , जो एक बहुत बड़े क्षेत्रफल की सिंचाई का प्रमुख साधन हैं । लेकिन अभी-अभी इसी माह नवंबर025 में जेसीबी मशीन से सफाई की गई जो केवल दिखावा मात्र है । इस बंबा के उस स्थान से जहां से बंबा निकला है , वहीं से चंद कदमों की दूरी पर ग्राम अलियापुर के पास ही पटरियों के बिल्कुल किनारे पानी के वहाव को रोकते हुए कई दर्जन पेड़ व केलों के पौधे तथा अन्य प्रकार की झाड़ियां आज भी खड़ी हैं। जो पानी के वहाव को आगे तक जाने से रोकते हैं । वही दोनों पटरियों के बीच बंबा की जो चौड़ाई होनी चाहिए उसका ध्यान न देकर एक गंदे नाले की तरह मिट्टी जेसीबी से निकालकर किनारों पर बेतरतीब ढंग से डाल दी गई ना डौला सही किया गया और ना हीं कहीं भी उन स्थानों पर मिट्टी डालकर पटरी दुरुस्त की गई जहां गड्ढे हो गए हैं । जहां खंदी होने की संभावना है , ऐसे कई गड्ढे जो पटरी को कमजोर कर रहे हैं वर्तमान में भी मौके पर देखे जा सकते हैं । केवल निकासी स्थल और यहां से लगभग 3 किलोमीटर आगे कायमगंज से अलीगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्राम ढंमढेरा के पास वाली पुलिया पर कुछ सफाई दिखाई देती है । वह भी इसलिए कि जो भी अधिकारी आता है इन दोनों स्थानों पर सड़क मार्ग से गाड़ी में ही बैठे-बैठे निरीक्षण की औपचारिकता पूरी करके सफाई सही बताकर शासन को गुमराह करते हुए मानक के विपरीत हुई सफाई को सही ठहराकर रिपोर्ट भेज दी जाती है। अब ऐसे में यदि यह कल्पना की जाए की हर शाखा के टेल तक पानी पहुंचेगा यह संभव ही नहीं है । भले ही दो शाखों को बंद कर एक में पानी का बहाव कर टेल तक थोड़ा बहुत पानी ले जाकर वीडियो ग्राफी तथा फोटोग्राफी करके रिपोर्ट तैयार कर ली जाए । लेकिन वास्तविकता इसके बिलकुल विपरीत है ।मानक के सापेक्ष सफाई न होना शाखाओं की गट्टाबंदी तथा डौला की मरम्मत शाखाओं की दोनों पटरियों के बीच की चौड़ाई के साथ ही उसकी उचित गहराई तक सफाई होनी चाहिए । यदि नहीं होती है तो सफाई के नाम पर ऐसे ही आए हुए बजट का बंदरबांट भले ही कर लिया जाए , लेकिन शासन की नीति के अनुसार सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में टेल तक पानी उपलब्ध नहीं कराया जा सकता । ग्रामीणों का कहना है कि मानक के सापेक्ष सफाई नहीं की गई है ‘ इसकी जांच हर नहर शाखा के पूरे क्षेत्रफल की वीडियोग्राफी कराकर साथ ही अन्य स्थितियों का अवलोकन करके देखी जानी चाहिए । जनता के टैक्स का पैसा सफाई बजट के नाम से फर्जी ढंग से प्रयोग में दर्शाकर निकालकर घोटाला करने वालों के विरुद्ध जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए । जिससे कि भविष्य में कुछ सुधार की उम्मीद की जा सके l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug