Kaimganj News: कलयुगी झलक:- केवल 100 रुपए के लेनदेन पर , पिता पुत्र में मारपीट, दोनों की हालत गंभीर

Kaimganj News

कायमगंज / फर्रुखाबाद 06अक्टूबर 2022 लोग कह रहे हैं कि अब तो वास्तव में कलयुग की झलक दिखाई देने लगी है। लगता भी कुछ ऐसा ही है। छोटे से लालच में या नादानी बस पिता पुत्र का यह चर्चित झगड़ा थाना क्षेत्र कंपिल के गांव पुरौरी का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस गांव के निवासी राजीव दुबे पुत्र जगदीश दुबे तथा इन्हीं के बेटे सौरभ दुबे के बीच केवल 100 रुपए को लेकर तू -तू, मैं – मैं से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया।

ग्रामीणों के अनुसार पिता पुत्र दोनों एक दूसरे पर रुपए हड़प लेने का आरोप लगाते हुए गुस्से से तमतमाने लगे। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुआ, और इसी के साथ दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस झगड़े में पिता पुत्र दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल पिता राजीव दुबे तथा इनके बेटे सौरभ दुबे दोनों को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया ।

जहां से प्रथम उपचार के बाद गंभीर हालत में पिता राजीव को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। वही इनके बेटे सौरभ दुबे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। किंतु समाचार लिखे जाने तक उसका उपचार यही कायमगंज के सरकारी अस्पताल में ही जारी था।

ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes