– पकड़े गए चारों लुटेरों से नगदी ,देसी अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस तथा खोखा ,02 बाइकें ,टार्चें एवं मिर्ची पाउडर बरामद
फर्रुखाबाद 6 अक्टूबर 2022
पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में तथा अन्य अधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के अंतर्गत आज पुलिस की एसओजी टीम प्रभारी एसआई अशोक कुमार ,सर्विलांस टीम प्रभारी एसआई जगदीश भाटी तथा कोतवाली प्रभारी फर्रुखाबाद विनोद कुमार शुक्ला तीनों संयुक्त टीमों ने अपने हमराह पुलिस बल के साथ खानपुर मैदान के निकट अमेठी जदीद में सड़क के किनारे डकैती की योजना बना रहे 5 लोगों की घेराबंदी करने का प्रयास किया ।मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शातिर लुटेरे गैंग के सदस्य रवि पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह निवासी शांति नगर पजाबा कोतवाली फर्रुखाबाद आजाद कुशवाहा पुत्र हरि वक्स कुशवाहा निवासी गंगादरवाजा थाना मऊ दरवाजा, नीरज जाटव पुत्र सोहन लाल जाटव निवासी गंगादरवाजा थाना मऊ दरवाजा, शिवम पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी शांति नगर पजावा कोतवाली फर्रुखाबाद को अपनी गिरफ्त में ले लिया। मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सरगना अतुल दिवाकर पुत्र राकेश दिवाकर निवासी गंगादरवाजा थाना मऊ दरवाजा किसी तरह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए चारों अभियुक्तों से अभी हाल ही में बद्री विशाल डिग्री कॉलेज के सामने से स्पेयर पार्ट्स विक्रेता की हुई लूट जिसका मुकदमा आईपीसी की धारा 394 बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। सीसीटीवी कैमरे आदि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस सक्रिय हुई और इन शातिर लुटेरों को आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपने नाम पते का राज पुलिस के सामने उगलने के बाद ,पुलिस ने इन लुटेरों से गगन लूट कांड के 91,400 रुपए नकद और इसी के साथ दो मोटरसाइकिल, एक पैकेट मिर्ची पाउडर तथा 3 अवैध देसी तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर ,3 खोखा इसी बोर के एवं चार प्लास्टिक की टॉर्च बरामद की।पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस अधीक्षक द्वारा मीडिया के सामने पेश करते हुए इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी दी गई। उसके अनुसार फर्रुखाबाद कोतवाली व अन्य थानों में इन सभी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 397, 412 ,399, 402,आर्म्सएक्ट 3/25 आदि संगीन धाराओं में कई मुकदमें पंजीकृत होना बताया गया । यह शातिर लुटेरे अपने अलग अंदाज में मिर्ची पाउडर आंखों में डाल कर अवैध तमंचा का प्रयोग कर लूट जैसी घटनाओं को बड़े शातिराना अंदाज में अंजाम दिया करते थे । बताया गया कि इनके विरुद्ध इस मुठभेड़ बाली घटना का भी मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय पेश कर जेल भेजा जाएगा।
Kaimganj news: जुए के फड से 6 जुआरी गिरफ्तार
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug