मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की आयोजित हो रहे रामलीला के अवसर पर गत शाम भव्य झांकियों एवं मनोहारी छटा बिखेरते दृश्य, दर्शकों को भक्ति वातावरण का बोध करा रहे थे । बारात में शामिल जिस सजे धजे रथ पर भगवान श्री राम अपने अनुजों के साथ विराजमान थे। वह दृश्य बहुत ही आकर्षक एवं सुंदर दिखाई दे रहा था। राम बारात में वह सब कुछ था जो किसी जमाने में राजाओं महाराजाओं की शानो शौकत से जुड़ा हुआ रहता था ।
लेकिन भगवान राम की निकाली गई बारात शोभायात्रा में बहुत सी झांकियां केवल भक्ति भावना से ही जुड़ी हुई यहां दिखाई दे रही थी। जिन्हें देखकर उमड़ा जनसैलाब पूरी श्रद्धा के साथ नमन करते हुए दर्शन लाभ प्राप्त कर रहा था। बारात का पूरे नगर में भ्रमण के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
उत्साही युवा भक्त पूरे शोभायात्रा पथ संचलन के समय मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के गुणगान करते हुए भजन कीर्तन के साथ जयघोष के नारे लगाते हुए चल रहे थे । यह सभी दृश्य समूचे नगर के वातावरण को श्री राम भक्ति मय बनाए हुए थे ।किंतु बारात में वाहन एक पर बार बालाएं ठुमके लगाती हुई फूहड़ता परोसतीं हुई भी शामिल थी ।इन बार बालाओं को बारात में शामिल करने के लिए कौन लाया था और इन्हें किस तरह धार्मिकता के साथ मनोरंजन युक्त नृत्य करना था। शायद ऐसा दिशा निर्देश इन्हें नहीं दिया गया होगा ।
संभवत इसीलिए बार बालाएं ठुमके लगाती हुई चल रही थी। जिस रथ पर यह नृत्य हो रहा था । उस बार बालाओं के रथ पर जगह न होने के बावजूद भी तमाम युवा लटके हुए दिखाई दे रहे थे । इतना ही नहीं वे बार बालाओं के हर ठुमके पर दिल खोलकर नोटों की बौछार भी कर रहे थे। रुपया पाकर गदगद होती दिखाई दे रही बार बालाएं यह समझ रही थी कि वह जिस तरह फूहड़ता परोस रही हैं । यह काम इस धार्मिक शोभायात्रा ,धार्मिक राम बारात में भी ठीक है ।
इसीलिए बे- बेहिचक होकर अपनी कला का प्रदर्शन करती चली जा रही थी और इसीलिए और बहुत से हुड़दंग करने वाले अपनी साजिश से बाज नहीं आ रहे थे। बार बालाओं का फूहड़ ,अश्लीलता भरे नृत्य का भोंडे प्रदर्शन बाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त दिखाई दी। पुलिस बार बालाओं के वाहन के इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आ रही थी।
हालांकि व्यवस्था संचालकों तथा कमेटी की सजगता के कारण साथ ही कायमगंज की शांतिप्रिय जनता की वजह से कहीं भी किसी तरह की कानून विरोधी या उपद्रव जैसी स्थिति नहीं बनी। यह तो सदियों से चली आ रही कायमगंज की गंगा जमुनी तहजीब का असर था । वैसे सुरक्षा व्यवस्था की राम बरात के समय पूरी तरह पोल खुलती दिखाई दे रही थी। जैसी सुरक्षा व्यवस्था इतनी भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रम में सजाता के साथ होनी चाहिए कहीं पर दिखाई नहीं दे रही थी । भगवान राम की बारात शोभायात्रा अपने स्थल से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य चौराहा के साथ ही मुख्य मार्गो से होती हुई अपने गंतव्य तक जहां जनकपुरी का जनवासा सजा था। भव्यता के साथ पहुंची ।राम बारात का पूरे नगर में राम भक्तों ने जगह-जगह आरती ,पूजन ,पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण करते हुए स्वागत किया।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
और पढें:-
-
Kaimganj News: स्कूल गई छात्रा हुई गायब , परिजनों ने कराई गुमशुदगी दर्ज
-
Kaimganj News: आईजी जोन तथा डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 29 फरियादियों की समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण
-
Kaimganj News: दहेज लोभी दरिंदों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर निकाला घर से= रिपोर्ट दर
-
नकदी जेवर लेकर प्रेमी के साथ घर से फरार हुई युवती, लौटी घर वापस, बताया लव स्टोरी का पूरा किस्सा
-
Kaimganj News: लंबित किसान समस्याओं का निराकरण न होने पर कृषक एसोसिएशन ने तहसील परिसर में शुरू किया धरना प्रदर्शन
-
Kaimganj News: मां की आंखों के सामने ही बेटी अपने प्रेमी के साथ हुई फरार
-
38 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार से प्रहार कर पति ने कर दी निर्मम हत्या= आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug